उत्तर प्रदेशन्यूज़भारतमनोरंजनराजनीतिहेडलाइंस

बड़े पर्दे पर दिखेगा योगी आदित्यनाथ का जलवा: यूपी सीएम की जिंदगी पर बनेगी फिल्म, ये दिग्गज एक्टर निभाएगा लीड रोल

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जिंदगी कितनी इंस्पायरिंग है, ये अगर आप नहीं जानते तो जल्द ही जानने को तैयार हो जाइये. क्योंकि उनकी जिंदगी को दिखाती एक फिल्म बनने वाली है. सम्राट सिनेमैटिक्स के बैनर तले बन रही ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ का पहला लुक जारी किया गया. फिल्म में सीएम के बचपन से लेकर नेतृत्व करने तक के सफर को दर्शाया जाएगा. इस बायोपिक में योगी आदित्यनाथ का किरदार अनंत जोशी निभाने वाले हैं. वहीं परेश रावल, दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ भी फिल्म में अहम किरदार निभाते दिखेंगे.

सीएम योगी की जिंदगी पर बेस्ड फिल्म
फिल्म उनके जीवन के सभी पहलुओं को समेटे हुए है. जिसमें उनके शुरुआती दौर, नाथपंथी योगी के रूप में संन्यास लेने का उनका निर्णय और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-राजनीतिक आयाम को नया रूप देने वाले नेता के तौर में उनका विकास शामिल है. सम्राट सिनेमैटिक्स के बैनर तले ऋतु मेंगी के प्रोडक्शन में बनी और महारानी 2 फेम रवींद्र गौतम के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म शांतनु गुप्ता की बेस्टसेलिंग किताब ‘द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर’ से प्रेरित है. इसमें ड्रामा, इमोशन, एक्शन और बलिदान का एक रोमांचक संगम देखने को मिलेगा.

जानें-कब होगी रिलीज?
इस बायोपिक में अनंत जोशी ने योगी आदित्यनाथ की भूमिका निभाई है, जबकि फिल्म में परेश रावल, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, अजय मेंगी, पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर, गरिमा सिंह ने भी दमदार अभिनय किया है. 2025 में दुनिया भर में ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा. फिल्म का म्यूजिक मीट ब्रदर्स ने दिया है, साथ ही राइटिंग की कमान दिलीप बच्चन झा और प्रियांक दुबे ने संभाली है.

जानें-फिल्म के बारे में क्या बोले मेकर्स
सम्राट सिनेमैटिक्स की प्रोड्यूसर रितु मेंगी ने कहा कि ‘योगी आदित्यनाथ का जीवन चुनौतियों और परिवर्तन से भरा है. हमारी फिल्म उनके सफर को आकर्षक और नाटकीय तरीके से पेश करती है, और उन घटनाओं को जीवंत करती है जिन्हें उन्होंने आकार दिया. कलाकारों की शानदार टोली और एक मनोरंजक कहानी के साथ, हम इस प्रेरणादायक कहानी को दुनिया भर के दर्शकों के सामने लाने के लिए उत्साहित हैं.

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 797

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *