दिल्लीदुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

जेपी नड्डा, अमित शाह और पीएम मोदी से सीएम योगी की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई बात

उमाकांत त्रिपठी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई है। पीएम से मिलने के बाद सीएम योगी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की।

शाह-नड्डा से भी मिले योगी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सीएम योगी की मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में सीएम योगी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को भगवा गमछा और फूलों का गुलदस्ता भेंट करते नजर आ रहे हैं। सीएम योगी ने भाजपा अध्यक्ष को भगवा गमछा ओढ़ाकर उनका अभिवादन किया।
बैठकों में क्या हुआ?

इन मुद्दों पर हुई चर्चा
इन मुलाकातों/ बैठकों में क्या हुआ, इसे लेकर फिलहाल अटकलें ही लगाई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि उनके बीच उत्तर प्रदेश में पार्टी के अगले प्रदेश अध्यक्ष के चयन, मंत्रिमंडल विस्तार और विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे विपक्षी दलों की रणनीति के मद्देनजर भाजपा की तैयारियों पर चर्चा हो सकती है।

काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही मुलाकात
सीएम योगी की प्रधानमंत्री, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से इस बार की मुलाकातों को काफी खास बताया जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में सीएम के दिल्ली दौरे की काफी चर्चा है। माना जा रहा है कि आने वाले चुनावों के साथ-साथ कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत हुई होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सीएम योगी की मुलाकात में राज्य की कानून व्यवस्था, सुरक्षा और केंद्र-राज्य सहयोग जैसे विषयों पर बातचीत हुई होगी। दिन भर मुलाकातों/ बैठकों के बाद सीएम योगी ने शनिवार की रात दिल्ली में ही विश्राम कर रहे हैं।

Related Posts

1 of 827

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *