न्यूज़भारतहेडलाइंस

I.N.D.I.A ब्लॉक का क्या होगा:TMC ने किया दावा- बीजेपी के सांसद-विधायक हमारे संपर्क में; राउत ने भी किया ये इशारा

उमाकांत त्रिपाठी।TMC से जुड़े सूत्रों ने गुरुवार 6 जून को दावा किया कि पश्चिम बंगाल में कई बीजेपी के सांसद और विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं। इसको लेकर आने वाले हफ्ते में पार्टी इस पर फैसला ले सकती है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा में नेता विपक्ष चुने जा सकते हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में उन्हें नेता चुना जाएगा।मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में 8 जून को पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक होगी
इस बीच, शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि मोदी को तीसरी कसम (तीसरी बार पीएम पद की शपथ) ले लेने दीजिए। इसके बाद हम चौथी कसम यानी शपथ ले लेंगे। इसके लिए अभी इंतजार कीजिए।

TMC नेता अभिषेक बनर्जी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मैसेज लेकर मुंबई में उद्धव ठाकरे से उनके बंगले पर मिले। उन्होंने सुबह दिल्ली में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी मुलाकात की थी।

 

दिल्ली के मंत्री बोले
दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि INDIA ब्लॉक लोकसभा चुनाव के लिए बनाया गया था, विधानसभा चुनाव के लिए नहीं।

 

महाराष्ट्र के निर्दलीय सांसद ने कांग्रेस को समर्थन पत्र दिया
सांगली से निर्वाचित निर्दलीय सांसद विशाल पाटिल ने अपना समर्थन पत्र कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंपा।
विशाल पाटिल ने सोनिया और राहुल गांधी से भी मुलाकात की।

राहुल बोले
राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 4 जून रिजल्ट डे पर स्टॉक मार्केट की गिरावट को बड़ा घोटाला बताया। उन्होंने इसकी जेपीसी (जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी) से जांच कराने की मांग की है।
राहुल गांधी ने कहा, ‘पहले गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आने वाली 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे, तो शेयर बाजार आसमान पर जाएगा। इसके तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी आने की बात कहते हुए लोगों को शेयर खरीदने की सलाह दी। इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी इसी तरीके से शेयर बाजार में जोरदार उछाल की बात कही थी। ये शेयर मार्केट का सबसे बड़ा घोटाला है।
कांग्रेस ने लिखा- कौन है मोदी, जिसने महंगाई बढ़ाकर गरीबों के मुंह से निवाला छीन लिया

RJD नेता मृत्युंजय तिवारी बोले
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जेडीयू की अहम भूमिका होने जा रही है। इस पर देश की नजर है। नीतीश महात्मा गांधी के विचारों को मानने वाले हैं। सरकार के जो विवादित मुद्दे रहे हैं, चाहे वो अग्निवीर योजना हो, बिहार को विशेष दर्जा दिया जाना हो या फिर जाति जनगणना की जानी हो। बिहार की जनता को क्या मिलेगा, राज्य की जनता इसको लेकर नीतीश की तरफ देख रही है।

शरद पवार मुंबई के पार्टी ऑफिस में पहुंचे
मुंबई में शरद पवार अपने पार्टी ऑफिस पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी पार्टी NCP-SCP के नवनिर्वाचित विधायकों और सांसदों से मुलाकात की।
पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। जयंत पाटिल बोले- महाराष्ट्र में एनसीपी शरद चंद्र पवार गुट शरद पवार के नेतृत्व में 10 सीटों पर लड़े, जिसमें 8 पर जीत मिली। महा विकास अघाड़ी की सभी पार्टियों ने मिलकर चुनाव लड़ा। उद्धव ठाकरे, शरद पवार और राहुल गांधी के सहयोग से जीत संभव हुई।सभी 8 सांसदों को बुलाया गया था, जिसमें से सुप्रिया सुले और निलेश लंके ने आने में असमर्थता जताई थी।

तृणमूल कांग्रेस ने अपने X पर वीडियो किया शेयर
TMC ने वीडियो शेयर करते हुए कहा- 400 पार बोलने वाले जुमला बाबा कहां गए। हमने उन्हें 12 सीटों पर भेज दिया।

उद्धव ने छोटी बहन बताया, इसी से मेरी जीत तय हो गई- उत्तर-पश्चिम मुंबई से जीतने वालीं वर्षा गायकवाड़
उत्तर-पश्चिम मुंबई से जीतीं कांग्रेस (INDIA) उम्मीदवार वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि मेरी जीत की शुरुआत तभी हो गई थी, जब उद्धव ठाकरे ने मुझे अपनी छोटी बहन बताया था। उन्होंने कहा था कि मैं पहली बार कांग्रेस को वोट दे रहा हूं। जहां उनका घर (मातोश्री) है, वहां जीत मिलना बहुत बड़ी बात है। मैं खुशनसीब हूं कि यहां से लड़ी। महाविकास अघाड़ी के नेताओं ने बहुत मेहनत की। वोटिंग वाले दिन जनता ने बिना पानी, बिना वेंटिलेशन जैसी सुविधाओं के 4-5 घंटे लाइन में लगकर वोट दिया। इसी का नतीजा है कि हम जीते।

मोदी को तीसरी कसम लेने दीजिए राउत बोले-
I.N.D.I.A ब्लॉक की बैठक के बाद शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी के पास बहुमत नहीं है। वे अस्थिर सरकार देना चाहते हैं। I.N.D.I.A ब्लॉक के पास जनादेश भी है और संख्या भी है।
भाजपा 237-240 पर अटकी है। अस्थिर सरकार चलाना मोदी जी का काम नहीं है। वह मोदी की सरकार, मोदी की गारंटी के बारे में बात करते थे। अगर वे सरकार बनाने की कोशिश करेंगे तो उन्हें अपने गठबंधन सहयोगियों TDP और JDU पर निर्भर रहना होगा।
राउत ने ये भी कहा- मोदी जी बहुत बुजुर्ग नेता हैं। भगवान के अवतार हैं। काशी पुत्र, गंगा पुत्र हैं। उनके पास बहुमत नहीं है, फिर भी उनका 240 का आंकड़ा बड़ा है। हमने कहा कि पहले आप सरकार बना लो, फिर हम बना लेंगे। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। उनकी तीसरी कसम लेने की इच्छा है, फिर हम चौथी कसम ले लेंगे।इस सवाल पर कि चंद्रबाबू और नीतीश के आने से आपका कुछ हो सकता है, राउत बोले- तीसरी कसम तो पूरी होने दो। इसके बाद चौथी कसम की बात आएगी।

 

फैजाबाद के सपा सांसद बोले
लोकसभा चुनाव परिणाम पर फैजाबाद (अयोध्या) लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विजयी उम्मीदवार अवधेश प्रसाद ने कहा- बीजेपी हर पहलुओं पर फेल रही है। इनका कोई मुद्दा नहीं था। इनका मुद्दा मंदिर-मस्जिद, हिंदू, पाकिस्तान है, जबकि देश का मुद्दा महंगाई-बेरोजगारी है। इसलिए इनकी हार की शुरुआत हुई है। अभी अयोध्या से हुई, लेकिन वो दिन दूर नहीं जब पूरे देश से बीजेपी का सफाया होगा।

अखिलेश यादव बोले
सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले- मैं अयोध्या की जनता का धन्यवाद देता हूं। उनका दुख-दर्द आपने समय-समय पर देखा होगा, लोगों को मुआवजा नहीं दिया, अन्याय किया, इसीलिए अयोध्या और आसपास के क्षेत्र में जनता ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया।

कांग्रेस के मोदी से 4 सवाल
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने X पर पोस्ट करके लिखा- बनने जा रहे एक तिहाई प्रधानमंत्री से हमारे 4 सवाल –

30 अप्रैल 2014 को पवित्र नगरी तिरुपति में आपने आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने का वादा किया था। क्या वह वादा अब पूरा होगा?
क्या आप विशाखापट्टनम स्टील प्लांट के निजीकरण को अब रोकेंगे?
क्या आप बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देकर अपने 2014 के चुनावी वादे और अपने सहयोगी नीतीश कुमार की दस साल पुरानी मांग को पूरा करेंगे?
क्या आप बिहार के जैसा ही पूरे देश में जाति जनगणना करवाने का वादा करते हैं?

राहुल को चुना जा सकता है कांग्रेस के संसदीय दल का नेता
कांग्रेस संसदीय दल की बैठक जल्द होगी। पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इसमें राहुल गांधी को संसदीय दल का नेता चुना जा सकता है। ऐसे में राहुल लोकसभा में नेता विपक्ष भी होंगे।

 

संजय राउत से मिलने उनके घर पहुंचे संजय सिंह-राघव चड्‌डा
AAP सांसद राघव चड्ढा शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत के दिल्ली स्थित घर पर मिलने पहुंचे हैं। यहां AAP सांसद संजय सिंह भी मौजूद हैं।

 

संजय राउत बोले
शिवसेना (UTB) नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस पर अत्याचार, प्रतिशोध और छल की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा- महाराष्ट्र अपनी राजनीतिक सभ्यता और संस्कृति के लिए जाना जाता था, उसे फडणवीस ने नष्ट करने का काम किया। पेशवा काल में आनंदी बाई थीं, महाराष्ट्र की राजनीति में फडणवीस आनंदी बाई हैं।फडणवीस ने दो पार्टियां तोड़ीं, अब वे आंसू बहा रहे हैं। महाराष्ट्र में बदले और तबादले की राजनीति कभी नहीं हुई, इसकी शुरुआत फडणवीस ने की है। इस लोकसभा चुनाव में जनता ने इसका बदला ले लिया है। जनता ने फडणवीस को दिखा दिया है कि आपकी बदले और तबादले की राजनीति महाराष्ट्र में नहीं चलेगी।

शरद के पोते ने किया दावा
शरद पवार के पोते रोहित पवार ने दावा किया कि अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP से 18-19 विधायक फिर से शरद पवार के पास लौटना चाहते हैं।

प्रियंका ने X पर किया पोस्ट
प्रियंका गांधी ने X पर लिखा- यूपी कांग्रेस के मेरे सभी साथियों को मेरा सलाम। मैंने आपको धूप और धूल में कड़ी मेहनत करते हुए देखा, आप झुके नहीं, आप रुके नहीं, कठिन से कठिन दौर में आपने लड़ने की हिम्मत दिखाई। आपको प्रताड़ित किया गया, आप पर फर्जी मुकदमे लगाए गए, जेल में डाला गया, बार-बार नजरबंद किया गया मगर आप डरे नहीं। कई नेता डर के चले गए, आप टिके रहे। मुझे गर्व है आप पर और यूपी की जागरूक जनता पर, जिसने इस देश की गहराई और सच्चाई को समझा और हमारे संविधान को बचाने का ठोस संदेश पूरे भारत को दिया। आपने आज की राजनीति में एक पुराना आदर्श फिर से स्थापित किया है- कि जनता के मुद्दे सर्वोपरि हैं, इनको नकारने की कीमत भारी होती है। चुनाव जनता का है, जनता ही लड़ती है, जनता ही जीतती है।

खड़गे ने बैठक में बोले
मैं INDIA गठबंधन के सभी साथियों का स्वागत करता हूं। हम एक साथ लड़े, तालमेल से लड़े और पूरी ताक़त से लड़े। आप सबको बधाई!
18वीं लोकसभा चुनाव का जनमत सीधे तौर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ है। चुनाव उनके नाम और चेहरे पर लड़ा गया था और जनता ने भाजपा को बहुमत ना देकर उनके नेतृत्व के प्रति साफ संदेश दिया है।
व्यक्तिगत रूप से मोदीजी के लिए यह ना सिर्फ़ राजनैतिक, बल्कि नैतिक हार भी है। परन्तु हम सब उनकी आदतों से वाक़िफ़ हैं। वो इस जनमत को नकारने की हरसंभव कोशिश करेंगे।
हम यहां से यह भी संदेश देते हैं कि INDIA गठबंधन उन सभी राजनीतिक दलों का स्वागत करता है जो भारत के संविधान की प्रस्तावना में अटूट विश्वास रखते हैं और इसके आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय के उद्देश्यों से प्रतिबद्ध हैं।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *