न्यूज़भारतहेडलाइंस

युवराज की विचारधारा कर देगी देश को बर्बाद, पीएम मोदी ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

उमाकांत त्रिपाठी।पीएम नरेन्द्र मोदी ने एक साक्षात्कार में कहा है कि कॉन्ग्रेस का सम्पत्ति दोबारा बाँटने का वादा बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा है कि कॉन्ग्रेस वक्फ जैसी संपत्तियों को छुएगी तक नहीं जबकि अन्य समुदायों की संपत्तियों को जब्त कर लेगी। उन्होंने सम्पत्ति बाँटने के विचार को माओवादी विचारधारा और देश को बर्बाद करने वाला कदम बताया।

पीएम मोदी ने दिया इंटरव्यू
पीएम मोदी ने यह बातें एक इंटरव्यू के दौरान कहीं । कॉन्ग्रेस और राहुल गाँधी के सम्पत्ति के दोबारा बाँटने के वादे पर पीएम मोदी ने कहा, “हमें कॉन्ग्रेस की इस घातक योजना को हलके में नहीं लेना चाहिए, यह खतरा काफी बड़ा है और हमारे देश को पीछे धकेलने वाला है। यह माओवादी विचारधारा का स्पष्ट उदाहरण है। दुखद बात यह है कि कॉन्ग्रेस पार्टी और इसके युवराज ऐसी विचारधारा को आगे लेकर बढ़ रहे हैं जो कि देश को बर्बाद करेगी।

पीएम मोदी बोले
पीएम मोदी ने आगे इस मुद्दे पर कहा, “हमारा संविधान अल्पसंख्यकों की सम्पत्ति को सुरक्षित करता है। ऐसे में जब कॉन्ग्रेस सम्पत्ति के दोबारा बँटवारे की बात करती है तो इसका मतलब है कि वह अल्पसंख्यकों की सम्पत्ति नहीं छू सकती। वह वक्फ की सम्पत्ति को आँख उठा कर भी नहीं देख सकती लेकिन बाक़ी समुदायों की सम्पत्ति बाँटेगी, इससे समाज में बँटवारा होगा।” पीएम मोदी ने राहुल गाँधी के एक्सरे वाले बयान पर कहा कि इससे देश के हर घर में छापा होगा।

पीएम मोदी बोले
पीएम मोदी ने कहा कि कॉन्ग्रेस ने मजहब के आधार पर आरक्षण दिया, यह बताना ध्रुवीकरण नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान स्पष्ट रूप से मजहबी आधार पर आरक्षण रोकता है कि लेकिन कॉन्ग्रेस ने यह कर्नाटक में किया और साथ ही अब तेलंगाना में दोहराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कदम सामाजिक न्याय के खिलाफ है। पीएम मोदी ने कहा कि हम उस पार्टी से और क्या आशा कर सकते हैं जिसके प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक़ अल्पसंख्यकों का है।

पीएम मोदी विपक्ष को लेकर बोले
पीएम मोदी ने विपक्ष के लोकतंत्र खतरे में होने के दावों को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को सत्ता नहीं मिल रही इसलिए वह देश को विश्व में बदनाम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत एक ‘चुनावी तानाशाही’ नहीं बन जाएगा क्योंकि युवराज को सत्ता नहीं मिली। उन्होंने कहा कि विदेशों में भी विपक्ष की इस बात की स्वीकार्यता नहीं है और केवल हर बात पर प्रमाणपत्र जारी करने वाले ही उनकी सुन रहे हैं।

पीएम मोदी बोले
कॉन्ग्रेस नेता सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स के आइडिया पर भी हमला बोला। पीएम मोदी ने प्रश्न उठाया कि अगर सरकार लोगों की सम्पत्ति लेने लगेगी तो भला वह काम क्यों करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि यह देश में बढती खाई का समाधान नहीं बल्कि समाधान के रूप एक और समस्या है। पीएम मोदी ने कहा कि सम्पत्ति का बँटवारा और विरासत टैक्स जैसी योजनाओं ने कभी गरीबी को खत्म नहीं किया बल्कि गरीबी को बराबर बाँट कर सबको ही गरीब कर दिया।पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर कहा कि जहाँ भी वह गए हैं वहाँ उन्हें लोगों का अपार समर्थन दिखा है, ऐसे में NDA 400 पार कर जाएगा और भाजपा 370 से अधिक सीट लाएगी।

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *