क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

जीत के जश्न में डूबी टीम इंडिया, घर आया साल का दूसरा वर्ल्डकप, खिताबी जीत में चमकीं ये खिलाड़ी

खबर इंडिया की।ICC Under 19 Womens T20 World Cup 2025: टीम इंडिया ने महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप 2025 में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया. इस जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर जीत का जश्न मनाया.


खिताबी मुकाबला जीतने के बाद टीम इंडिया की खिलाड़ी जीत की जश्न में डूबी हुई नजर आईं. जश्न मनाती हुई भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरें आईसीसी के जरिए सोशल मीडिया पर शेयर की गईं.

जश्न के माहौल में कुछ खिलाड़ियों की आखें नम भी देखने को मिलीं. इसके अलावा खिलाड़ियों ने जमकर अंडर-19 वर्ल्ड कप 2025 के खिताब को सेलिब्रेट किया.

आपकों बता दें कि- खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने एकतरफा जीत हासिल की. अफ्रीका ने मुकाबले में टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया, जो उनके लिए बिल्कुल भी सही साबित नहीं हुआ.

पहले बैटिंग करने उतरी अफ्रीका की टीम ने 20 ओवर में सिर्फ 82/10 रन बोर्ड पर लगाए. इस दौरान टीम की चार बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल सकीं.

फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 11.2 ओवर में 84/1 रन बनाकर जीत अपने खाते में डाल ली.

Related Posts

1 of 821

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *