क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

सेमीफाइनल में अफ्रीका की हार के बाद ICC पर भड़के डेविड मिलर, क्या भारत की वजह से चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हुई अफ्रीका.?

खबर इंडिया की।साउथ अफ्रीकी टीम के लिए अभी भी आईसीसी ट्रॉफी जीतने का लंबा इंतजार जारी है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में भी उनकी टीम चोक कर गई, जिसके लिए वह जाने जाते हैं. इस मुकाबले में उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा. ये मैच काफी हाई स्कोरिंग रहा, लेकिन साउथ अफ्रीका की टीम 363 रनों का टारगेट चेज नहीं कर सकी. इस हार के बाद साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी डेविड मिलर ने बड़ा बयान दिया और कहीं ना कहीं अपनी हार का जिम्मेदार आईसीसी को ठहराया.

जानें-डेविड मिलर ने ICC पर क्यों उठाए सवाल?
डेविड मिलर ने टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद आईसीसी की यात्रा व्यवस्था पर अपनी नाराजगी व्यक्त की. दरअसल, ये टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर खेला जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया अपने सभी मैच दुबई में खेल रही है और बाकी टीमों के मुकाबले पाकिस्तान में हुए थे. दूसरी ओर, टूर्नामेंट के आखिरी ग्रुप स्टेज मैच तक ये साफ नहीं हो सका था कि भारत किस टीम से सेमीफाइनल खेलेगा. ऐसे में ग्रुप बी की दोनों सेमीफाइनलिस्ट साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान से दुबई आना पड़ा था. लेकिन भारत की न्यूजीलैंड पर जीत के बाद साउथ अफ्रीका को एक बार फिर पाकिस्तान लौटना पड़ा, क्योंकि उनका सेमीफाइनल लाहौर में खेला जाना था.मिलर ने इस अतिरिक्त यात्रा को गलत बताया.

डेविड मिलर, ‘फ्लाइट केवल एक घंटे 40 मिनट की थी, लेकिन हमें यह यात्रा करनी पड़ी, जो सही नहीं था. यह एक सुबह की फ्लाइट थी, हमें मैच के बाद यात्रा करनी पड़ी. फिर हम दुबई पहुंचे शाम 4 बजे और सुबह 7:30 बजे हमें वापस लौटना पड़ा. ऐसा नहीं था कि हम 5 घंटे की फ्लाइट से वापस आ रहे थे, और हमारे पास आराम करने और पूरी तरह से ठीक होने का पर्याप्त समय था. लेकिन यह स्थिति बिल्कुल आदर्श नहीं थी.

सेमीफाइनल मैच में खेली जुझारू पारी
साउथ अफ्रीका को भले ही सेमीफाइनल मैच में हार मिली, लेकिन डेविड मिलर के बल्ले से एक जुझारू पारी देखने को मिली. डेविड मिलर ने 67 गेंदों पर नाबाद 100 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. बता दें, ये चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास का सबसे तेज शतक भी था. लेकिन वह अपनी टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 782

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *