हेडलाइंस

​​​​​​​ऑस्ट्रेलियाई बैटर वॉर्नर का टेस्ट-वनडे से संन्यास:बोले- जरूरत पड़ी तो चैंपियंस ट्रॉफी में मौजूद रहूंगा; 3 जनवरी को पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी टेस्ट खेलेंगे।

खबर इंडिया की।

​​​​​​​ऑस्ट्रेलियाई बैटर वॉर्नर का टेस्ट-वनडे से संन्यास:बोले- जरूरत पड़ी तो चैंपियंस ट्रॉफी में मौजूद रहूंगा; 3 जनवरी को पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी टेस्ट खेलेंगे।

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने टेस्ट के साथ ही वनडे से संन्यास लेने की भी घोषणा की है। वह 3 जनवरी से पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी में अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेलेंगे। वॉर्नर के वनडे से संन्यास लेने की पुष्टि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी ऑफिशियल अकाउंट से की।
वॉर्नर ने सोमवार 1 जनवरी को सिडनी में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में इमोशनल होते हुए कहा कि मैं निश्चित रूप से वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले रहा हूं। यह कुछ ऐसा था, जो मैंने वनडे कप के दौरान कहा था। वनडे वर्ल्ड कप भारत में जीतना बड़ी उपलब्धि है।
‘मैं आज उस फॉर्मट से संन्यास लेने का फैसला लूंगा, जो मुझे दुनियाभर में अन्य लीगों में खेलने की अनुमति देता है और वनडे टीम को थोड़ा आगे बढ़ने में मदद करता है। मुझे पता है कि चैंपियंस ट्रॉफी आ रही है। अगर मैं दो साल के समय में अच्छा क्रिकेट खेल रहा हूं और उन्हें मेरी जरूरत है तो मैं मौजूद रहूंगा।’

टी-20 पर फोकस करेंगे वॉर्नर
वॉर्नर ने वनडे और टेस्ट से संन्यास की घोषणा टी-20 पर ध्यान लगाने के लिए की है। जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में वह ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा हो सकते हैं। वहीं, वह पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद बिग बैश में सिडनी थंडर के लिए कम से कम चार मैच खेलेंगे। इसके बाद वह ILT20 में दुबई कैपिटल्स के लिए खेल सकते हैं। ILT20 लीग में खेलने के लिए उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से NOC के लिए अनुरोध किया है। दुबई टीम का पहला मैच 21 जनवरी को खेला जाएगा।

वॉर्नर वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के टॉप स्कोरर थे
भारत में पिछले साल खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के टॉप स्कोरर थे। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप के खेले 11 मैचों में 48.63 की औसत से 535 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 108.29 रहा। उन्होंने 2 शतक और 2 अर्धशतक भी लगाए।

वनडे में करीब 45 की औसत से रन बनाए
वॉर्नर ने वनडे में अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत साउथ अफ्रीका के खिलाफ होबार्ट में 2009 में की थी। उन्होंने वनडे में आखिरी मैच वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में 19 नवंबर को अहमदाबाद में भारत के खिलाफ खेला था। अब तक खेले 161 वनडे मैचों में 45.30 की औसत से 6932 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने 22 शतक और 33 अर्धशतक लगाए।

वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
डेविड वॉर्नर वनडे में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में छठे स्थान पर हैं। वहीं, वह वनडे में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रिकी पोंटिंग के बाद दूसरे स्थान पर हैं।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 490

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *