हेडलाइंस

दुल्हनिया 3 में नहीं होंगी आलिया भट्ट!:वरुण के साथ नया चेहरा लॉन्च करेंगे करण जौहर, 2024 से शुरू होगी शूटिंग

खबर इंडिया की।
हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया के बाद अब करण जौहर ने फिर एक बार इस फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म दुल्हनिया 3 के लिए वरुण धवन से हाथ मिला लिया है, हालांकि फिल्म में आलिया भट्ट के होने पर अब भी सवाल है।
हाल ही में आई बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले दुल्हनिया 3 की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म में वरुण धवन ही लीड रोल में नजर आएंगे, हालांकि फीमेल लीड में बदलाव किया जा रहा है। करण जौहर दुल्हनिया 3 से एक नए चेहरे को लॉन्च करेंगे।

रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से लिखा गया है कि फिल्म को पिछली 2 फिल्मों के डायरेक्टर शशांक खैतान ही डायरेक्ट करेंगे। वरुण धवन, करण जौहर और शशांक ने मिलकर कई आइडियाज पर विचार किया है, जिसके बाद अब स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी है। फिल्म की शूटिंग अगले साल यानी 2024 को शुरू होगी। मेकर्स ने फिल्म के लिए फ्रेश चेहरे की तलाश भी शुरू कर दी है, जो वरुण धवन के साथ नजर आएंगी।
इस रिपोर्ट से साफ है कि नए चेहरे के आने से आलिया भट्ट का फिल्म में होना मुश्किल है। फिल्म को साल 2025 में रिलीज किया जा सकता है।

वरुण धवन के खाते में कई बड़ी फिल्म
दुल्हनिया 3 के अलावा वरुण धवन के पास डेविड धवन के निर्देशन में बन रही एक अनटाइटल फिल्म भी है। मैं तेरा हीरो और कूली नं. 1 के बाद ये वरुण और डेविड की तीसरी फिल्म है। उस फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद ही दुल्हनिया 3 की शूटिंग करेंगे।

Related Posts

1 of 619

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *