न्यूज़भारतहेडलाइंस

रणवीर-दीपिका के घर सितंबर में आएगी खुशखबरी, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी प्रेग्नेंसी की जानकारी

खबर टीम इंडिया की।बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा- सितंबर 2024। यानी वो और रणवीर सिंह सितंबर तक पेरेंट्स बन जाएंगे। दीपिका ने पोस्ट में पति रणवीर सिंह को भी टैग किया है।

इन सेलेब्स ने दी बधाई
दीपिका ने प्रेग्नेंसी कंफर्मेशन पोस्ट में फोल्डिंग हैंड और इविल आई इमोजी बनाया है। इसी पोस्ट पर अनिल कपूर, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्‌ट और मृणाल ठाकुर समेत कई सेलेब्स ने कमेंट कर कपल को बधाई दी है। इस पोस्ट पर कमेंट कर करीना कपूर ने लिखा- ‘लाइफ के बेस्ट फेज में आपका स्वागत है।’ वहीं प्रियंका ने दीपिका को मुबारकबाद दी।

साड़ी पहन बाफ्टा पहुंची थीं दीपिका
हाल ही में ब्रिटिश फिल्म अवॉर्ड BAFTA के दौरान दीपिका प्रेजेंटर के तौर पर पहुंची थीं। वहां वे अपना पेट छिपाती नजर आई थीं। इसके बाद एक करीबी ने बताया था कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं।
इस दौरान उन्होंने डिजाइनर सब्यसाची की डिजाइन की हुई शिमरी साड़ी पहनी थी। सेरेमनी के दौरान ली गईं दीपिका की कई फोटोज वायरल हुई थीं।

जाताई थी परिवार शुरू करने की इच्छा
2 महीने पहले ही दीपिका पादुकोण ने सिंगापुर वोग मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में जल्द फैमिली स्टार्ट करने की इच्छा जाहिर की थी। उनसे पूछा गया था कि उनका मां बनने का कोई प्लान है। इस पर दीपिका ने कहा था, ‘बिल्कुल, मुझे और रणवीर को बच्चे बहुत पसंद हैं। हम दोनों उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब हम अपना परिवार शुरू करेंगे।’

2018 में की थी डेस्टिनेशन वेडिंग
दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में रणवीर सिंह से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘गोलियों की रासलीलाः रामलीला’ के सेट पर हुई थी। साथ काम करते हुए दोनों को प्यार हो गया और 5 सालों के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी कर ली। दीपिका और रणवीर ने साथ में ‘गोलियों की रासलीलाःरामलीला’, ‘पद्मावत’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ’83’ में नजर आए हैं। इसके अलावा दीपिका ने रणवीर की फिल्म ‘सर्कस’ में कैमियो भी की।

दांव पर लगे 1200 करोड़ रुपए
हाल ही में दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ रिलीज हुई है, जिसमें वो ऋतिक रोशन के साथ नजर आई हैं। आने वाले दिनों में दीपिका के पास तीन बड़ी फिल्में ‘सिंघम अगेन’, ‘ब्रह्मास्त्र-2’ और ‘कल्कि 2898’ AD हैं। दीपिका पर बॉलीवुड का 1200 करोड़ रुपए दांव पर लगा है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *