न्यूज़भारतहेडलाइंस

कैसे बीत रहे अरविंद केजरीवाल के जेल में दिन, ED कस्टडी में मिल रहा खाना; इस कमरे में है दिल्ली के सीएम

उमाकांत त्रिपाठी।
दिल्ली शराब नीति केस में PMLA कोर्ट ने 22 मार्च को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 6 दिन की ED की रिमांड पर भेज दिया। केजरीवाल को 21 मार्च को CM हाउस से गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार दोपहर 2 बजे उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।शनिवार दोपहर केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने वीडियो मैसेज में केजरीवाल का संदेश पढ़कर सुनाया। 3 मिनट 21 सेकेंड के इस संदेश में कहा गया कि अब तक मैंने बहुत संघर्ष किया है, आगे भी मेरी जिंदगी में बड़े संघर्ष लिखे हैं। AAP कार्यकर्ताओं से अपील है कि मेरी गिरफ्तारी की वजह से भाजपा वालों से नफरत न करें। पूरा संदेश आप

दिल्ली की डिप्टी सीएम आतिशी बोली
दिल्ली की डिप्टी सीएम आतिशी ने शनिवार को बताया कि हमने चुनाव आयोग से मिलने के वक्त मांगा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक होने के बाद भी दिल्ली में AAP का कार्यालय ‘सील’ कर दिया गया है। आतिशी ने कहा कि ये कदम संविधान के खिलाफ है। एक विधायक के घर पर रेड मारी गई है। उन्होंने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में कहा कि आचार संहिता लगने के बाद भी एजेंसियों के एक्शन को रोकने के लिए फौरन कदम उठाया जाना चाहिए।AAP मंत्री आतिशी ने दावा किया है कि उनके पार्टी कार्यालय को चारों तरफ से सील कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान किसी राष्ट्रीय पार्टी के ऑफिस में लोगों की एंट्री कैसे रोकी जा सकती है? हम इलेक्शन कमीशन में इसकी शिकायत करेंगे।

पंजाब के सीएम भगवंत मान बोले
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक सोच हैं। वो बाहर आएंगे और क्रांति पूरे देश में फैलेगी। दुनिया भर के अखबारों और न्यूज चैनल में हैडलाइन है कि भारत में डेमोक्रेसी खतरे में है।

आम आदमी पार्टी बोली
आम आदमी पार्टी ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें पुलिस आप मंत्री आतिशी को रोकती नजर आ रही है। इस वीडियो के साथ AAP ने लिखा- कायर मोदी इतना डर गया है कि वो अब AAP को चुनाव नहीं लड़ने देना चाहता। AAP मंत्री आतिशी को भी पुलिस जगह-जगह रोक रही है। मोदी जी एक काम करो, सब AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं को गोली मार दो, आपका काम आसान हो जाएगा। वरना अगर AAP नेता और कार्यकर्ता जिंदा रहे तो तुम्हें सुकून से तानाशाही नहीं करने देंगे।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 906

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *