दुनियान्यूज़भारतहेडलाइंस

पूरी दुनिया मोदी से प्यार करती है.. डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, भारत के लिए क्या कहा?

उमाकांत त्रिपाठी।अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव 2024 में डोनाल्ड ट्रंप ने शानदार जीत हासिल की है। जीत के बाद ट्रंप को दुनियाभर के नेताओं और हस्तियों से बधाई संदेश मिल रहे हैं। ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के उन पहले नेताओं में हैं जिन्होंने फोन कॉल कर के डोनाल्ड ट्रंप को जीत की बधाई दी है। फोन पर बातचीत के दौरान अमेरिका के अगले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पीएम मोदी और भारत की जमकर तारीफ की है। आइए जानते हैं कि ट्रंप ने क्या कुछ कहा है।

जानिए-पीएम मोदी ने क्या बताया?
पीएम मोदी ने बीती रात X पर जानकारी दी थी कि उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत की है। पीएम मोदी ने लिखा- “मेरे मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई उन्हें उनकी शानदार जीत पर बधाई दी। प्रौद्योगिकी, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और कई अन्य क्षेत्रों में भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने के लिए एक बार फिर साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।

पीएम मोदी है शानदार व्यक्ति बोले- ट्रंप
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी के साथ बातचीत में कहा कि- पूरी दुनिया पीएम मोदी को प्यार करती है। डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की भी जमकर तारीफ की। ट्रंप ने कहा कि- भारत एक शानदार देश है और पीएम मोदी एक शानदार व्यक्ति हैं।

पीएम मोदी और भारत है सच्चे दोस्त- ट्रंप
सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से कहा कि वह उन्हें और भारत को अपना सच्चा दोस्त मानते हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने ये भी बताया कि- पीएम मोदी उन विश्व नेताओं में से एक हैं जिनसे ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव में अपनी जीत के बाद सबसे पहले बात की।

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *