दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

दुबई के क्राउन का भारत दौरा: मंगलवार को पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

माकांत त्रिपाठी।दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम मंगलवार से दो दिन के भारत दौरे पर आ रहे हैं। भारत में यह उनका पहला आधिकारिक दौरा होगा। यह जानकारी विदेश मंत्रालय (MEA) ने आज सोमवार को दी। प्रिंस हमदान न सिर्फ दुबई के युवराज हैं, बल्कि वे यूएई के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री भी हैं। उनके साथ कई मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और एक बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आ रहा है।

पीएम मोदी मंगलवार को शेख हमदान के सम्मान में एक विशेष लंच (Working Lunch) आयोजित करेंगे। इसके अलावा, क्राउन प्रिंस की विदेश मंत्री एस. जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात होगी। प्रिंस दिल्ली के बाद मुंबई भी जाएंगे, जहां वे भारत और यूएई के प्रमुख व्यापारिक नेताओं के साथ एक व्यापारिक बैठक (Business Roundtable) में हिस्सा लेंगे। इस बैठक का उद्देश्य भारत और दुबई के बीच व्यापारिक रिश्तों खासकर पारंपरिक और भविष्य की तकनीकों से जुड़े क्षेत्रों को और मजबूत करना है।

वहीं विदेश मंत्रालय ने कहा कि- दुबई का भारत के साथ व्यापार, संस्कृति और लोगों के आपसी संबंधों में अहम योगदान रहा है। यूएई में रहने वाले करीब 43 लाख भारतीयों में से बड़ी संख्या दुबई में रहती है और काम करती है। गौरतलब है कि विदेश मंत्री जयशंकर ने इस साल 27-29 जनवरी को यूएई दौरे के दौरान क्राउन प्रिंस को भारत आने का न्योता दिया था। उस मुलाकात को भी दोनों देशों के बीच दोस्ती को और मजबूत करने वाला बताया गया था।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 873

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *