पश्चिम बंगाल

बिहार, बंगाल और तमिलनाडु चुनाव के लिए बीजेपी ने कसी कमर, गृहमंत्री अमित शाह ने बनाया प्लान, जानिए क्या है रणनीति

उमाकांत त्रिपाठी।भाजपा तीन राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चुनावी मोड में आ चुकी है। पार्टी के चाणक्य और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसी के चलते बिहार, बंगाल और तमिलनाडु का चुनाव हो जाने तक हर महीने दो-दो दिन का दौरा कर पार्टी की चुनाव तैयारियों को बूस्टर डोज देंगे।

सूत्रों के अनुसार, भाजपा इन तीन बड़े राज्यों बिहार, बंगाल और तमिलनाडु में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी ताकत जोंकने को संकल्पबद्ध है। इसीलिए शाह शुक्रवार को संसद सत्र का अवसान होते ही तत्काल चुनाव मिशन पर निकलने को तत्पर हैं। अप्रैल माह से ही वह इन तीनों राज्यों में हर महीने अपना दौरा करेंगे।

30 अप्रैल को बिहार जाएंगे शाह
शाह 30 अप्रैल को बिहार जाएंगे और वहां एक मई तक राज्य के नेताओं के साथ भाजपा की चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसी तरह वह बंगाल में भी 14-15 अप्रैल को अपने चुनावी दौरों की शुरुआत करेंगे, जो हर महीने वहां चुनाव हो जाने तक जारी रहेगी। अमित शाह तमिलनाडु में अपना पहला चुनावी दौरा 10 और 11 अप्रैल को करेंगे।

इस यात्रा के दौरान वह चेन्नई में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कई बैठकें करेंगे। ताकि वहां पर भाजपा की चुनावी तैयारियों का सही मूल्यांकन किया जा सके। वह तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक से गठजोड़ पर भी चर्चाओं को आगे बढ़ाएंगे। वह चेन्नई में भाजपा नेताओं के साथ ही राजग के घटक दलों से भी मुलाकात करेंगे। उल्लेखनीय है कि- बिहार में इसी साल नवंबर तक विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है जबकि बाकी दो राज्यों बंगाल व तमिलनाडु में अगले साल चुनाव होने की उम्मीद है।

Related Posts

TMC ने बंगाल की बेटियों को धोखा दिया… बंगाल में गरजे PM Narendra Modi, कहा- जंगलराज खत्म करेगी BJP”

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल की सियासत एक बार फिर गरमा गई है, जब प्रधानमंत्री…

पीएम मोदी का ममता सरकार पर तीखा ह मला, कहा- TMC के लोग घरों को जलाते हैं, पढ़िए पूरा बयान

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार को पश्चिम बंगाल के…

यहां कमीशनखोरी वाली सरकार… बंगाल में ममता सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी, सुनिए क्या कहा

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोलकाता एयरपोर्ट से…

1 of 8

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *