दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

समय कम और लक्ष्य बड़े… पहलगाम के गुनहगारों को पीएम मोदी का इशारा, पाकिस्तान को भी चेताया.?

उमाकांत त्रिपाठी।पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में फैले जन आक्रोश के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बड़ा इशारा किया है. हमले के एक हफ्ते बाद अब देशवासी आतंकियों और उसे पालने वाले पाकिस्तान के खिलाफ सख्त ऐक्शन की मांग कर रहे हैं. आज पीएम ने साफ कह दिया कि हमारे पास समय सीमित है और लक्ष्य बड़े हैं. YUGM कॉन्क्लेव में बोलते हुए मोदी ने यह भी कहा कि मैं वर्तमान स्थिति के लिए नहीं कह रहा हूं. वह जानते थे कि उनके ‘लक्ष्य बड़े’ की बात करते ही चर्चा शुरू हो जाएगी और सिग्नल के तौर पर लिया जाने लगेगा. हालांकि चर्चा तो अब भी हो रही है. भारत पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए क्या ऐक्शन लेता है, इस पर सबकी नजरें हैं.

कैमरे के ठीक सामने होकर बोले-पीएम
पीएम आज करीब 12 बजे YUGM Conclave को संबोधित कर रहे थे. विकसित भारत के लक्ष्य का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमने अगले 25 वर्षों की समयसीमा तय की है. इसके बाद पीएम ने कैमरे की सीध में बोलते हुए कहा कि हमारे पास समय सीमित है, लक्ष्य बड़े हैं. लोग ताली बजा ही रहे थे कि पीएम ने धीरे से यह भी कहा कि- मैं वर्तमान स्थिति के लिए नहीं कह रहा हूं. इसके बाद पीएम मोदी कुछ सेकेंड खामोश रहे. चेहरे पर मुस्कुराहट लाई और आगे बोलने लगे.दरअसल, पीएम जानते हैं कि पूरा देश इस समय आतंकियों का समूल नाश चाहता है जिन्होंने धर्म पूछकर पहलगाम में निर्दोष लोगों का खून बहाया है. सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक का समय यादकर लोग दिन भी गिन रहे हैं. सोशल मीडिया पर 13 दिन की चर्चा भी हो रही है.

इधर, भारत ने सिंधु जल संधि स्थगित करने के साथ ही कई बड़े फैसले लिए हैं लेकिन देशवासी करारा प्रहार चाहते हैं. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ समेत कई हाई प्रोफाइल पाकिस्तानियों के सोशल मीडिया एकाउंट भारत में ब्लॉक किए गए हैं. पाकिस्तान में पहले से खलबली है. वहां की सरकार के मंत्री भी खुद मान रहे हैं कि भारत कोई बड़ा ऐक्शन ले सकता है. ऐसे में वे परमाणु बम समेत तमाम गीदड़भभकी देना शुरू कर चुके हैं. पाक सेना के टॉप अधिकारी अपने परिजनों को विदेश भेज चुके हैं. पाकिस्तान को सपने में भी पीएम मोदी की वो ललकार याद आ रही है जो उन्होंने बिहार से दो लाइन अंग्रेजी में बोलकर कही थी.

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 800

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *