दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

दिल्ली को मिलने वाला है नए रिंग रोड का तोहफा, घटेगा टाइम ट्रैवल, पीएम मोदी इस दिन करेंगे उद्घाटन

उमाकांत त्रिपाठी।राष्‍ट्रीय राजधानी में ट्रैफिक कम करने के लिए बनाए गए 76 किलोमीटर लंबे अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER-II) और 29 किलोमीटर लंबे द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इनके चालू होने से दिल्ली के रिंग रोड और अन्य प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक जाम कम होने की उम्मीद है. दोनों इंटरलिंक्ड एक्सेस-कंट्रोल्ड हाईवे का इस्‍तेमाल कर पंजाब, हरियाणा और हिमाचल की ओर से आने वाले वाहनों आईजीआई एयरपोर्ट, गुरुग्राम और जयपुर की ओर आसानी से जा सकेंगे और उन्‍हें नई दिल्‍ली में घुसने की जरूरत नहीं होगी.

अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 के विस्‍तार से हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला एक नया हाई-स्पीड कॉरिडोर भी बन जाएगा. इससे दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली से आने-जाने वाले वाहनों को शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में प्रवेश नहीं करना होगा और वे उत्तर की ओर सीधे पहुंच जाएंगे. साथ ही लंबी दूरी की गाड़ियों को दिल्ली से बाहर से ही डायवर्ट किया जा सकेगा, जिससे राजधानी के भीतर ट्रैफिक कम होगा. द्वारका एक्सप्रेसवे पहले से चालू है, प्रधानमंत्री मोदी ने मार्च 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले इस हाई-स्पीड कॉरिडोर के हरियाणा सेक्शन का उद्घाटन किया था.

इन मार्गों पर कम होगा ट्रैफिक का दबाव
एनएचएआई की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह एक्सटेंशन NH-48 (दिल्ली-जयपुर), NH-44, रिंग रोड और बारापुला कॉरिडोर जैसे व्यस्त मार्गों पर दबाव को कम करने में मदद करेगा. इसके अलावा यह लोनी, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा और फरीदाबाद को उत्तर, उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली से बेहतर तरीके से जोड़ेगा.

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 924

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *