दुनियान्यूज़भारतहेडलाइंस

पू्र्व अमेरिकी NSA ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- हम भारत के स्टैंड के साथ, बताई हमले की रणनीति

उमाकांत त्रिपाठी। पहलगाम हमले के बाद दुनिया को यह समझने में देर नहीं लगी कि इसके पीछे पाकिस्तान का हाथ है। क्योंकि,पाकिस्तान को छोड़कर शायद ही किसी मुल्क ने इस तथ्य के प्रति कोई आशंका जताई। भारत ने 26 बेगुनाहों को न्याय दिलाने के लिए आतंकवादियों और उनके आकाओं को सख्त सजा देने का संकल्प लेने में जरा भी देर नहीं की। भारत के इस निर्णय पर रूस और जापान जैसे कई मित्र देशों ने खुलकर हमारे रुख का समर्थन किया। लेकिन, अमेरिका का रवैया फिर से एक बार इस मसले पर ढुलमुल रहा है। लेकिन, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जॉन बोल्टन ने साफ तौर पर कहा है भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र ने इस मामले में अबतक बहुत संयम बरता है, जबकि भारत को आत्मरक्षा का पूर्ण अधिकार है।

यूएन बोला- संयम बरते दोनों देश
चीन और उसके मित्र देश पाकिस्तान की वजह से संयुक्त राष्ट्र (UN) जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्था की विश्वसनीयता पर जितना बट्टा लगा है, शायद ही किसी अंतरराष्ट्रीय मंच की कभी ऐसी स्थिति बनी हो। पांच साल पहले संयुक्त राष्ट्र पर चीन के प्रभाव का खामियाजा पूरी दुनिया भुगत चुकी है और लाखों लोग कोविड महामारी में अपनी जान गंवा चुके हैं। कोविड के दौरान पड़ी आर्थिक मार से तो अभी तक कई देश उबर नहीं पाए हैं। अब पहलगाम हमले में पाकिस्तान जैसे आरोपी राष्ट्र की शिकायत पर आनन-फानन में UNSC की बैठक बुलाई जाती है, जो इसके 15 सदस्य देशों को यह बताना चाहता था कि पहलगाम के बाद भारत का बर्ताव ‘आक्रामक’ हो रहा है। जबकि, नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर तोड़कर गोलीबारी हो रही है।

जॉन बोल्टन ने की पीएम मोदी की तारीफ
इससे पहले रूस और जापान जैसे भारत के मित्र राष्ट्रों ने आतंक के खिलाफ उसके हर स्टैंड का समर्थन किया है और अब जाकर अमेरिका के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में दो टूक कहा है कि आतंकवाद का जवाब देने के लिए भारत के पास ‘आत्मरक्षा का वैधानिक अधिकार है।’ उन्होंने यहां तक कहा है कि ‘मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत संयम बरता है। उन्होंने 2019 में भी ऐसा ही दौर देखा था। मेरा मानना है कि पीएम मोदी ने उस समय की परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए समझदारी दिखाई।’ ये पुलवामा हमले के बाद बालाकोट एयर स्ट्राइक की परिस्थितियों की ओर इशारा कर रहे थे, जिसे भारत ने आतंकवादी हमले के दो हफ्ते के भीतर ही अंजाम दिया था। अभी तक पहलगाम हमले पर अमेरिका की आधिकारिक प्रतिक्रिया ढुलमुल रही है। सिर्फ अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया विभाग की डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने ही पाकिस्तान समर्थित आतंकियों के खिलाफ बहुत ही सख्त रुख अपनाया है।

इस तरह से हमला करे भारत
अमेरिका के पूर्व NSA का कहना है कि आतंकी ठिकानों को टारगेट करके सटीक जवाबी कार्रवाई से भारत को फायदा होगा। उनके मुताबिक इससे यह दिखेगा कि भारत की कोई बड़ी योजना नहीं है। इससे पाकिस्तान को पीछे हटने और बातचीत फिर से शुरू करने का मौका मिलेगा। बोल्टन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि अगर भारत की जवाबी कार्रवाई उस समूह के खिलाफ निर्देशित हो, जिसने हमला किया था… अगर यह सटीक हो… तो यह बताएगा कि भारत की कोई बड़ी महत्वाकांक्षा नहीं है (और) यह पाकिस्तान को एक फेस-सेवर अवसर देगा…’।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 772

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *