न्यूज़भारतहेडलाइंस

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- उन्होंने घबराकर अमेठी सीट छोड़ी और वायनाड पहुंच गए

उमाकांत त्रिपाठी।
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को हमीरपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमेठी और वायनाड की जनता का अपमान किया है और वह तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी के कर्मों के कारण उन्हें पद से हटाया गया है। राहुल गांधी ने ओबीसी वर्ग का अपमान किया है और माफी तक नहीं मागी है।

अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों को किया संबोधित
केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं युवा सेवाएं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर सर्किट हाउस में पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों के एक साथ गठबंधन बनाने की बातों पर कहा कि लोकतंत्र में महांगठबंधन बनाने की योजना है तो बनाएं, क्योंकि पहले भी गठबंधन बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन गठबंधनों में न नीति है न ही नेता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की एकता भी ताश के पत्तों की तरह या बिहार के पुल की तरह गिर जाएगी।
‘कुछ पार्टियों ने गठबंधन के लिए पहले ही मना कर दिया है’

अनुराग ठाकुर बोले
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टियों ने गठबंधन के लिए पहले ही मना कर दिया है। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने केंद्र सरकार के नौ सालों के कार्यकाल को उपलब्धि भरा बताया। ठाकुर ने दावा किया कि साल 2024 में देश को सुरक्षित रखने के लिए जनता पीएम मोदी पर विश्वास जताएगी। अनुराग ठाकुर ने नौ सालों में केंद्र सरकार की तमाम उपलब्धियां को भी गिनाया।
‘2024 में जनती नरेंद्र मोदी को जिताएगी’

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर बोले
उन्होंने कहा कि 2024 में जनता नरेंद्र मोदी को जिताएगी और जनता जानती है कि देश को सुरक्षित रखने के साथ आत्मसम्मान भी देना है। उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने में केवल मात्र मोदी ही सफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत में इमानदार सरकार के चलते ही अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर बोले

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री होने के सवालों पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि हर चुनाव चुनौती है और हर चुनाव गंभीरता से लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी अपने कार्य व उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएगी और जनता का पहले भी प्यार व सहयोग मिला है और भविष्य में भी मिलेगा।

बिहार के डिप्टी CM बोले
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा- कांग्रेस पार्टी की नीति हमेशा से गरीबों की कमाई को बांटने की रही है। उन्होंने कहा है कि वे उसे मनुवादियों में बाटेंगे।

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *