न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

PM मोदी से मिले शरद पवार: संसद भवन में हुई मुलाकात, पवार ने पीएम को दिया ये खास तोहफा

उमाकांत त्रिपाठी।एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कुछ किसानों के साथ बुधवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की.
इस दौरान पवार के साथ सतारा और फल्तान के दो किसान थे. पवार ने कहा कि पीएम मोदी से उनकी मुलाकात किसानों के अनार मुद्दे से जुड़ी हुई थी.

शरद पवार ने पीएम मोदी को किए अनार भेंट
उन्होंने पीएम मोदी से किसी तरह की राजनीतिक चर्चा नहीं की. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को अनार भी भेंट किए.
शरद पवार और पीएम मोदी की ये मुलाकात ऐसे वक्त हुई है जब किसान एक बार फिर सड़कों पर हैं. एमएसपी की लीगल गारंटी समेत कई मांगों को लेकर किसान फिर प्रदर्शन कर रहे हैं.

शरद पवार और किसानों के एक समूह ने पीएम मोदी से की मुलाकात
पीएम मोदी से शरद पवार और किसानों की मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि- राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार और किसानों के एक समूह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज मुलाकात की.पिछले साल महाराष्ट्र के पुणे में पीएम मोदी और शरद पवार की मुलाकात हुई थी. तब एक कार्यक्रम में पीएम मोदी और शरद पवार ने मंच साझा किया था. उस कार्यक्रम में पीएम मोदी को सम्मानित किया गया था. इस मुलाकात पर सियासत भी काफी हुई थी. एनसीपी में दोफाड़ के बाद मोदी और पवार की ये पहली मुलाकात थी.

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 912

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *