क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

एशिया कप की प्राइज मनी से भी ज्यादा महंगी घड़ी पहन प्रैक्टिस के लिए उतरे हार्दिक पांड्या, कीमत जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की।Hardik Pandya Watch Cost: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने एशिया कप 2025 से पहले हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया हैं। ट्रेनिंग सेशन के दौरान हाथ उनके नए हेयरस्टाइल और उनकी घड़ी की वजह से उनकी खूब चर्चा हो रही है। एशिया कप 2025 से पहले हार्दिक पांड्या ने अपने बालों को ग्रे शेड में कराया है।

वहीं, ब्लैक दाढ़ी के साथ वह एक अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं, प्रैक्टिस सेशन के दौरान रिचर्ड मिल आरएम 27-04 की घड़ी को पहनकर हार्दिक खेलने उतरे थे। इस घड़ी की कीमत जानकर हर कोई हैरान रह गया है, क्योंकि इसकी कीमत एशिया कप की प्राइज मनी से करीबन 8 गुना ज्यादा बताई जा रही है।

जानिए- हार्दिक पांड्या की घड़ी की कीमत कितनी?
दरअसल, एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का आगाज 9 सितंबर से अबूधाबी में होना है, जहां अफगानिस्तान का मुकाबला हांगकांग से होगा। एक दिन बाद 10 सितंबर को भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज करेगी। उनका सामनी यूएई से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।रिपोर्ट के मुताबिक, एशिया कप जीतने वाली टीम को करीब 2.6 करोड़ रुपये की इनाम राशि मिलेगी। वहीं, एशिया कप की प्राइज मनी के बीच हार्दिक पांड्या की घड़ी की कीमत की खूब चर्चा हो रही है।

 

हार्दिक (Hardik Pandya Watch Cost) को प्रैक्टिस सेशन के दौरान रिचर्ड मिल आरए 27-04 घड़ी पहने देखा गया था। इस घड़ी का वजन 30 ग्राम के करीब है, जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपये के करीब हैं। बता दें कि ये घड़ी खासतौर पर टेनिस लीजेंड राफेल नाडल के लिए बनाई जाती हैं, इसलिए इसे राफेल नडाल एडिशन भी कहते हैं।

Related Posts

पंडित लड़की के बोल्ड बिकिनी वीडियोज, इस इन्फ्लुएंसर के हॉट वीडियोज से मचा हड़कंप

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला इन्फ्लुएंसर काफी चर्चा में बनी…

1 of 822

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *