न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

जल्द बजने वाला है उत्तराखंड चुनाव का बिगुल, हरिद्वार के दौरे पर जाएंगे गृहमंत्री अमित शाह

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 7 मार्च को हरिद्वार दौरे पर रहेंगे. प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत वह जन संवाद करेंगे और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे. उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक और पुलिस महकमा पूरी तरह सक्रिय हो गया है.

मंगलवार को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हरिद्वार स्थित बैरागी कैंप का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान डीजीपी दीपम सेठ, गृह सचिव शैलेश बंगोली तथा गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे भी मौजूद रहे. अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, बैरिकेडिंग और अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया.

सुरक्षा एजेंसियों को दिया निर्देश
निरीक्षण के दौरान मंच निर्माण, वीआईपी आगमन मार्ग, आमजन की बैठने की व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया गया. अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की संभावित उपस्थिति को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूर्ण कर ली जाएं.

इसके बाद मुख्य सचिव ने डामकोठी में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए, वहीं स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और विद्युत विभाग को भी अपनी तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा गया.

सीधा जन संवाद करेंगे शाह
शाह के इस दौरे को राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से वे आम जनता से सीधा संवाद करेंगे और राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे. प्रशासन का कहना है कि कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 अक्‍टूबर से बदल जाएंगे FD के सारे नियम, आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर, जानिए ‘A to Z’ डिटेल

खबर इंडिया की।हर महीने की शुरुआत में बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े कई…

1 of 899

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *