न्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी ने दी हरियाणा की जनता को गारंटी, रेवाड़ी में बोले- अपना एक स्टार्टअप नहीं संभाल पा रही कांग्रेस

उमाकांत त्रिपाठी। हरियाणा में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेता अपना एक स्टार्टअप नहीं संभाल पा रहे हैं। ये लोग देश संभालने का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड इतिहास के सबसे बड़े घोटालों का, आतंकवाद को बढ़ाने और सैनिक को कमजोर करने का है। उन्होंने कहा कि देश की इच्छा थी कि अयोध्या में प्रभु राम का भव्य मंदिर का निर्माण हो, आज पूरा देश भव्य राम मंदिर में विराजे रामलला के दर्शन कर रहा है और तो और कांग्रेस के लोग जो लोग हमारे भगवान राम को काल्पनिक बताते थे जो कभी नहीं चाहते थे कि अयोध्या में राम का मंदिर बने वह भी अब जय सियाराम बोलने लगे हैं।

रेवाड़ी पहुंचे थे पीएम
पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने अब तक जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने पर रोड़े अटकाए थे। मैंने आपको गारंटी दी थी कि जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाकर रहूंगा। अब लोग कह रहे हैं कि अबकी बार NDA सरकार 400 पार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दोपहर 1 बजे रेवाड़ी पहुंचे थे। यहां उन्होंने देश के 22वें ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) का शिलान्यास किया। इसके साथ 9750 करोड़ रुपए की 5 परियोजनाओं का भी शिलान्यास और उद्घाटन किया। BJP ने इसे दक्षिणी हरियाणा की 14 विधानसभा सीटों रेवाड़ी, बावल, कोसली, महेंद्रगढ़, नारनौल, नांगल चौधरी, गुरुग्राम, सोहना, बादशाहपुर, पटौदी, नूंह, फिरोजपुर-झिरका और पुन्हाना की रैली बताया। रैली को लेकर रेवाड़ी-जैसलमेर हाईवे से सटे गांव माजरा में 89 एकड़ जमीन पर पंडाल बनाया गया।

पीएम के भाषण की बड़ी बातें
मोदी ने कहा- पिछले 10 सालों में देशभर में 10 करोड़ बहनों को हमने स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा है। इसमें हरियाणा की भी लाखों बहने हैं। इसमें लाखों करोड़ रुपए की मदद दी गई है। मेरी कोशिश यही है कि ज्यादा से ज्यादा दीदी को लखपति दीदी बना सकूं। अभी तक एक करोड़ बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं।

जो बजट हम लेकर आए हैं, उसमें तीन करोड़ बहनों को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा हुआ है।

आज पूरा विश्व भारत में निवेश के लिए इच्छुक है। निवेश के लिए हरियाणा एक उत्तम राज्य बनकर उभर रहा है। निवेश से नौकरी के विशेष अवसर भी बढ़ रहे हैं।

एक बार फिर आपको एम्स के लिए हजारों करोड़ रुपए की परियोजनाओं के लिए मेरी तरफ से बहुत-बहुत बधाई…

पारंपरिक कारीगरों पर 13 हजार करोड़ खर्च करेंगे

हरियाणा हजारों नए उद्योग स्थापित हुए हैं। रेवाड़ी तो विश्वकर्मा साथियों के लिए भी जाना जाता है। यहां की पीतल की कारीगरी और हस्तकला के लिए बहुत मशहूर है।

सरकार पारंपरिक कारीगरों के लिए 13 हजार करोड़ रुपए खर्च करने जा रही है। देश के छोटे किसान के पास बैंकों को गारंटी देने के लिए कुछ नहीं था, मोदी ने उन्हें पीएम सम्मान निधि की गारंटी दी।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *