न्यूज़भारतहेडलाइंस

विजयादशमी पर शपथ लेंगे नायब सैनी, जम्मू-कश्मीर में कब होगा शपथ ग्रहण, जानें सारे सियासी अपडेट!

उमाकांत त्रिपाठी। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में 54 दिन की चुनावी कशमकश के नतीजे मंगलवार को आए। दोनों राज्यों में 90 विधानसभा सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 46।

हरियाणा में भाजपा 48 सीटें जीतकर रिकॉर्ड तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। राज्य में अब तक किसी राजनीतिक दल ने लगातार 3 बार सरकार नहीं बनाई है।

विजयदशमी पर होगी शपथ
जीत का सेहरा बंधा चुनाव से 200 दिन पहले मुख्यमंत्री बनाए गए नायब सिंह सैनी के सिर। चुनाव से पहले ही तय था कि पार्टी जीती तो अगले सीएम नायब ही होंगे। बताया जा रहा है कि उनका शपथ ग्रहण 12 अक्टूबर को विजय दशमी पर होगा। हरियाणा में भूपेंद्र हुड्डा की अगुआई में लड़ रही कांग्रेस 37 सीटें हासिल कर पाई। आपको बता दें कि नायब सैनी ने चुनाव से 200 दिन पहले हरियाणा के सीएम की कुर्सी संभाली थी। चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री का चेहरा भी वही थे। लाडवा सीट से नायब ने कांग्रेस कैंडिडेट को 16 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। कहा- जनता ने कांग्रेस का झूठ नकार दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नायब को फोन पर बधाई भी दी।

उमर के शपथग्रहण की तारीख तय नहीं
जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हुए चुनाव में जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है। 54 साल के उमर अब्दुल्ला सीएम होंगे। उनकी शपथ की तारीख अभी तय नहीं है। कांग्रेस-NC गठबंधन ने 48 सीटें हासिल कीं। भाजपा 29 सीटों पर जीती। 15 साल पहले 2009 में भी कांग्रेस और NC गठबंधन की सरकार बनी थी। तब उमर 38 साल के थे और राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने थे।

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *