दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

अचानक पीएम मोदी से मिलने पहुंचे शिमला सांसद, दिल्ली में परिवार के साथ हुई प्रधानमंत्री से मुलाकात, जानें क्या हुई बात.?

उमाकांत त्रिपाठी।हिमाचल प्रदेश की शिमला लोकसभा सीट से सांसद एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह शिष्टाचार भेंट बताई जा रही है।
सुरेश कश्यप के साथ उनकी धर्मपत्नी रजनी कश्यप और बेटा विपुल कश्यप भी साथ मौजूद रहे। सुरेश कश्यप ने प्रधानमंत्री मोदी को शिरगुल देवता और माता रेणुका के स्मृति चिन्ह भेंट किए। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) दिल्ली में मुलाकात की है।

पीएम मोदी का जताया आभार
इस दौरान सुरेश कश्यप ने हिमाचल की वित्तीय मदद के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान शक्ति सदन योजना के अंतर्गत हिमाचल सरकार को 47,45,412 रुपए जारी किए हैं। उन्होंने कहा, हिमाचल में पिछले दो वर्षों में केंद्र सरकार से 8447.92 करोड़ रुपए की मदद आई है। यह मदद प्रदेश में संचालित विभिन्न योजनाओं के लिए मिली है।

पुलिस विभाग के लिए पुलिस जिला कार्यकारी बल को 168.13 लाख, निर्भया फंड के तहत महिला हेल्प डेस्क 0.15 लाख, सुरक्षा संबंधी व्यय पर 406.43 लाख, पुलिस बलों का आधुनिकीकरण को 454.95 लाख रुपए मदद मिली है।शहरी विकास विभाग में शहरी विकास स्मार्ट सिटी मिशन के लिए 19850.00 लाख, अटल मिशन में छावनी बोर्डों को सहायता कायाकल्प और शहरी परिवर्तन (अमृत) के लिए 10420.43 लाख, प्रधानमंत्री आवास योजना-सभी के लिए आवास (शहरी) 2761.17 लाख और दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन

2 बार विधायक, 2 बार सांसद
आपकों बता दें कि- सुरेश कश्यप शिमला सीट से दूसरी बार सांसद निर्वाचित हुए हैं। वह मूल रूप से सिरमौर जिला के रहने वाले हैं। इससे पहले वह पच्छाद विधानसभा से दो बार विधायक चुने जा चुके हैं।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 788

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *