न्यूज़भारतहेडलाइंस

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भीलवाड़ा में की सभा: कहा- अगर आप कांग्रेस को वोट देते,तो कोटा PFI का गढ़ बन जाता

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- अगर आपने 2019 में कांग्रेस को वोट दिए होते तो कोटा PFI का गढ़ बन जाता। मोदी जी को वोट दिया तो PFI का सफाया कर दिया। कांग्रेस विकास विरोधी पार्टी है। गहलोत सरकार ने 5 साल तक ERCP को आगे नहीं बढ़ने दिया। भजनलाल सरकार ने 3 महीने में ही ERCP का काम आगे बढ़ा दिया। हर गांव-ढाणी में ERCP का पानी पहुंचाने की मोदी की गारंटी है। शाह शनिवार को कोटा में भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे।इससे पहले शाह भीलवाड़ा पहुंचे थे। यहां भाजपा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल के समर्थन में विजय संकल्प महासभा को संबोधित किया था। इस सभा के माध्यम से शाह ने भीलवाड़ा जिले की जहाजपुर, मांडलगढ़, आसींद, मांडल, शाहपुरा, सहाड़ा, भीलवाड़ा और बूंदी जिले की हिंडोली विधानसभा को साधा। यह सभा जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र के शक्करगढ़ में हुई।

शाह बोले
हमने बहुमत का उपयोग गरीबी को हटाने में किया, देश को सुरक्षित बनाने में किया, अर्थतंत्र को 11वें से 5वें नंबर पर लाने में किया। जब तक भाजपा का एक भी कार्यकर्ता जिंदा है, हम आरक्षण को हटाने नहीं देंगे। ये कांग्रेस पार्टी वाले झूठ फैला रहे हैं। देश के अर्थतंत्र को दुनिया में तीसरे नंबर पर लाने का काम नरेंद्र मोदी करेंगे।
जब 200 रुपए की मटकी भी लेने जाए तो टकोरा लगाकर देखते हैं तो फिर देश का खजाना किसे सौंपना है, इसका पूरा ध्यान रखकर वोट करना। बिरला को जीता कर लोकसभा भेजिए, हम कोटा-बूंदी को देश का नंबर 1 लोकसभा क्षेत्र बनाएंगे।

शाह बोले
गहलोत जी पूरा राजस्थान छोड़कर अपने बेटे को जिताने में लगे हुए हैं। हम 400 पार की बात करते हैं तो कांग्रेस के पेट में दर्द होता है। ये झूठ के सरदार है।
उन्होंने कहा- कोटा की साड़ी और कोटा स्टोन को दुनियाभर में जीओ टैग दिलाने का काम भी बीजेपी ने किया है। राहुल बाबा कहते थे धारा-370 मत हटाओ, खून की नदियां बह जाएगी। ये मोदी की सरकार है, खून की नदियां तो छोड़ो, कंकड़ चलाने की मजाल नहीं है किसी की।

शाह बोले
शाह ने कहा- कोटा-बूंदी वालों बिरला जी को दिया गया एक-एक वोट, सीधा मोदी जी के अकाउंट में जमा होने वाला है। पहले चरण में सभी सीटों पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। 25 सीटों पर हैट्रिक लगाने का काम कोटा-बूंदी वालों को करना है।

शाह ने किया जनसभा को संबोधित
कोटा के सीएडी ग्राउंड पर जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा- कोटा वालों आपने सांसद ऐसा चुना था, जिन्होंने स्पेशल ट्रेनें चलवाकर कोरोनाकाल के दौरान बच्चों को घर पहुंचवाया। पूरे देश के सामने 2 विकल्प हैं। एक नरेंद्र मोदीजी हैं, दूसरी ओर राहुल बाबा हैं। राहुल बाबा 20 बार लॉन्च किए गए, लेकिन हर बार फेल रहे।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *