क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

अगर ये 3 गलतियां की तो पाकिस्तान से मैच हार सकती है इंडिया, आज होगा महामुकाबला

खबर इंडिया की।एशिया कप 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम ने लीग स्टेज के सभी मैच अपने नाम किए हैं। टीम इंडिया ने पहले यूएई, पाकिस्तान और फिर ओमान को शिकस्त दी है। हालांकि, ओमान के खिलाफ टीम इंडिया की बल्लेबाजी और गेंदबाजी ने निराश किया है।
लीग स्टेज के अपने आखिरी मैच में टीम इंडिया (Team India) ने ओमान के खिलाफ 21 रनों से जीत हासिल की है। हालांकि, ये जीत भारतीय टीम के रुतबे के हिसाब से काफी निराशाजनक रही है। अब टीम इंडिया अपना अगला मैच पाकिस्तान से 21 सितंबर, रविवार को खेलने वाली है। अगर उस मैच में भारत ने ये तीन गलतियां फिर दोहराईं, तो कप्तान सूर्या को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

बैटिंग ऑर्डर में न करें बदलाव
भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) ने ओमान के साथ आखिरी लीग स्टेज मैच खेला था। इस मैच में टीम इंडिया को 21 रनों से जीत मिली थी। मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस मैच के बैटिंग ऑर्डर में काफी बदलाव किया था। जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को आराम देकर उन्होंने हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह को खेलने का मौका दिया था।

टीम इंडिया (Team India) की ओर से बल्लेबाजी क्रम में काफी बदलाव देखने को मिले थे। भारतीय टीम की पारी की शुरुआत सलामी बल्लेबाजी शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने की थी। लेकिन, इसके बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले तिलक वर्मा को 7वें स्थान पर बल्लेबाजी का मौका दिया गया था।हार्दिक पांड्या चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। वहीं, खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव इस मैच में बल्लेबाजी के लिए नहीं आए थे। सूर्या को छोड़कर सभी खिलाड़ियों को बल्लेबाजी का मौका मिला था। हालांकि, अब पाकिस्तान के खिलाफ मैच में टीम इंडिया को अपने बैटिंग ऑर्डर पर ध्यान देना होगा।

बॉलिंग में ना करें एक्सपेरिमेंट
ओमान के खिलाफ भारतीय टीम (Team India) की गेंदबाजी क्रम में भी बदलाव देखने को मिले थे। साथ ही कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कुल 8 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया था। अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा को गेंदबाजी के लिए भी ट्राई किया था। वहीं, ऑलराउंडर अक्षर पटेल को सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी कराई गई थी। हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह ने ही सिर्फ पूरे ओवर मे गेंदबाजी थी।भारतीय टीम के इस बदलाव के चलते ओमान टीम ने 20 ओवर में सिर्फ 4 विकेट ही गवाएं। साथ ही 167 रन भी बना डाले। अब अगर टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करनी है, तो टीम इंडिया को गेंदबाजी के इस बदलाव पर ध्यान देना होगा।

विपक्षी टीम को हल्के में लेने की गलती से करें- बचाव
भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) ने 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ 7 विकेट से बेहद आसान जीत दर्ज की थी। इस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान की गेंदबाजी की खूब धज्जियां उड़ाईं थी। वहीं, पाकिस्तान के बल्लेबाज भी टीम इंडिया की गेंदबाजी के आगे कुछ खास कमाल नहीं कर सके थे।ओमान के खिलाफ टीम इंडिया ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में काफी वैरिएशन करने की कोशिश की थी । अब अगर आगामी मैच में भारतीय टीम सुपर-4 के मैच में भी इसी तरह का प्रदर्शन करती है, तो ये टीम के लिए मुश्किल का सबब बन सकता है। भारतीय टीम भले ही रिकॉर्ड्स में पाक टीम से आगे है। लेकिन, कप्तान सूर्या को विपक्षी टीम को हल्के में नहीं लेना होगा।

21 सितंबर को Team India खेलेगी पाकिस्तान से मैच
भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) को पाकिस्तान के साथ सुपर-4 मे 21 सितंबर, रविवार को मुकाबला करना है। इसके बाद 24 सितंबर को बांग्लादेश और 26 सितंबर को श्रीलंका के साथ मैच खेलना है। एशिया कप का फाइनल मैच 28 सितंबर को खेला जाना है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 922

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *