न्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

UP में पैसों के लिए कराया पत्नी का रेप, दो दोस्तों संग पत्नी को जंगल में भेजा, फिर नेत्रहीन जेठ ने..

उमाकांत त्रिपाठी।बदायूं जिले से सामने आई ये घिनौनी वारदात अल्लैहपुर खुर्द गांव की रहने वाली एक महिला से जुड़ी हुई है. 6 फरवरी की सुबह महिला के लिए आम दिनों जैसी ही थी. वह अपने पति के साथ घर से गैस के कागज बनवाने के लिए निकली थी. उसे क्या पता था कि यह दिन उसके जीवन का सबसे बदनसीब दिन बनने वाला है. महिला का आरोप है कि पैसों के लालच में उसके पति ने उसका 2 आदमियों से रेप करवा दिया है. पीड़िता के साथ क्या-क्या हुआ उसने पूरी कहानी पुलिस को बता दी है. महिला की अब बस एक ही मांग है और वो यह कि उसके पति को सख्त से सख्त सजा दी जाए.

पीड़िता ने तहरीर में क्या बताया?
पीड़ित महिला की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक, जब वह पति संग गैस के कागज बनवाने के लिए जा रही थी तब रास्ते में पति के दो दोस्त पप्पू और बालकिशन मिल गए. आरोप है कि वहीं पर पति ने पप्पू और बालकिशन से एक हजार रुपये में सौदा तय किया. पति ने अपनी पत्नी से झूठ बोला कि उसे किसी काम से जाना है और उसे पप्पू व बालकिशन की मोटरसाइकिल पर बैठकर चले जाने को कहा. पति की बात मानकर महिला उनके साथ चली गई.

जंगल में हुआ गंदा काम!
दोपहर करीब 1 बजे वे दोनों शख्स महिला को बलकनपुर की तरफ जाने वाले रास्ते के जंगल में ले गए. वहां लिप्टस की एक कटी हुई बगिया में दोनों ने बारी-बारी से महिला के साथ रेप किया. किसी तरह वहां से भागकर जब महिला अपने घर पहुंची और पति से इस धोखे का कारण पूछा तो उसका जवाब रूह कंपा देने वाला था. उसने बेरहमी से कहा, “तुझसे मैं पैसा कमाऊंगा.

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 अक्‍टूबर से बदल जाएंगे FD के सारे नियम, आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर, जानिए ‘A to Z’ डिटेल

खबर इंडिया की।हर महीने की शुरुआत में बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े कई…

1 of 973

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *