क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

Ind Vs Aus Perth Test: पहले दिन गिरे 16 विकेट, 150 पर ऑलआउट होने के बाद टीम इंडिया की तगड़ी वापसी

खबर इंडिया की।पर्थ टेस्ट के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों के फ्लॉप शो के बाद बुमराह एंड कंपनी के नेतृत्व में जो काम गेंदबाजों ने किया, उसे शानदार कमबैक कहा जाएगा. भारतीय टीम 150 रनों पर ऑलआउट हुई. उसके बाद बुमराह एंड कंपनी ने ऑस्ट्रेल‍िया टीम के 7 विकेट गिरा दिए. अब ऑस्ट्रेल‍ियाई टीम संघर्ष कर रही है, उसके 67 रन बने हैं. वहीं भारत अब भी भी कंगारू टीम से 83 रनों से आगे है.भारतीय पारी के पर्थ में सस्ते में निपटने के बाद बुमराह के नेतृत्व में टीम इंड‍िया के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. वैसे ऑस्ट्रेल‍िया के तेज गेंदबाजों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया. पर्थ टेस्ट मैच के पहले दिन की सबसे बड़ी हाइलाइट्स यह रही कि सभी 17 विकेट तेज गेंदबाजों ने अपने नाम किए.

ऑस्ट्रेल‍िया की पहली पारी: बुमराह का कहर,
ऑस्ट्रेल‍िया की टीम इस मैच में संघर्ष कर रही है. बुमराह के नेतृत्व में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेल‍िया की कमर तोड़ दी. ऑस्ट्रेल‍िया की ओर से पारी की शुरुआत करने के लिए उस्मान ख्वाजा और नाथन मैक्स्वीनी आए. ऑस्ट्रेल‍िया ने शुरुआत भारत की तुलना में थोड़ी धुआंधार की. लेकिन डेब्यूमैन मैक्सवीनी (14) बुमराह की गेंद पर LBW हो गए. इसके बाद कप्तान जसप्रीत बुमराह ने ही भारत को दूसरी सफलता भी दिलाई. 19 के स्कोर पर उस्मान ख्वाजा (8) लौटे. उन्हें विराट कोहली ने लपका. फ‍िर इससे अगली ही गेंद पर कप्तान बुमराह ने स्टीव स्मिथ (0) का विकेट ले लिया. इस तरह ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 19 रन पर तीन विकेट गंवा दिए. 3 विकेट गंवा कर ऑस्ट्रेलियाई टीम बैकफुट पर दिखने लगी.इसके बाद ट्रेव‍िस हेड (11) हर्ष‍ित राणा का पहला इंटरनेशनल विकेट बने. ट्रेविस हेड को अंदर आती गेंद पर क्लीन बोल्ड किया. हेड जब आउट हुए तो कंगारू टीम का स्कोर 31/4 था.

जानिए-भारत की पहली पारी की हाइलाइट्स: भारत का टॉप ऑर्डर बिखरा,
पर्थ टेस्ट में भारत के कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारत का यह फैसला फुस्स साबित हुआ. भारत की टीम महज 150 रनों पर ऑलआउट हो गई. भारत को शुरुआती झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा जो अपना खाता भी नहीं खोल सके. वह म‍िचेल स्टार्क की गेंद पर डेब्यूमैन नाथन मैकस्वीनी को कैच थमा बैठे. जायसवाल जब आउट हुए तो भारतीय टीम का स्कोर 5 रन ही हुआ था.

Related Posts

स्कूल जाने का कहकर घर से निकली लड़की, पार्क में बॉयफ्रेंड संग किस करती दिखी… वीडियो वायरल!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नाइट शिफ्ट से जल्दी घर लौटा पति, बिस्तर पर आशिक के संग थी पत्नी, फिर पति ने वीडियो बनाकर…

खबर इंडिया की. दूसरे प्रदेश में मेहनत मजदूरी करने गए पति को शायद अंदाज़ा भी नहीं…

1 of 813

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *