दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

नई ऊंचाई पर जाएंगे भारत-अमेरिका के संबंध: रंग लाएगी ट्रंप-मोदी की ‘दोस्ती’, इन वैश्विक मुद्दों पर रहेंगी नजर

उमाकांत त्रिपाठी।रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति चुने जाने के तकरीबन तीन घंटे बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी और 12 घंटे बाद ही दोनों नेताओं के बीच टेलीफोन पर बातचीत भी हो गई। राष्ट्रपति चुनाव में विजय हासिल करने के बाद ट्रंप के साथ बात करने वाले पीएम मोदी पहले वैश्विक नेता बने।

विश्व शांति के लिए करेंगे मिलकर काम
पीएम मोदी ने ट्रंप को अपना मित्र बताते हुए उनकी जीत को ना सिर्फ ऐतिहासिक करार दिया, बल्कि उनके साथ मिलकर भारत-अमेरिका के रणनीतिक रिश्तों को और मजबूत करने का संदेश भी दिया।
इस दौरान दोनों नेताओं ने कहा कि- वे विश्व शांति के लिए मिलकर काम करेंगे। अपने चुनावी दौरों में कई बार मोदी का नाम लेकर उन्हें अपना खास मित्र बताने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने वार्ता के दौरान एक बार फिर दोहराया कि मोदी और भारत को वह अपना सच्चा दोस्त मानते हैं।

पीएम मोदी ने ट्रंप को जीत की  तहेदिल से दी बधाई

ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान 2019 में हुए ‘हाउडी मोदी’ और 2020 में ‘नमस्ते ट्रंप’ जैसे बड़े आयोजनों में मोदी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति की दोस्ती के जो रंग देखने को मिले थे, वह दूसरे कार्यकाल में भी जारी रहेंगे। मोदी ने ट्रंप को संबोधित करते हुए एक्स पर लिखा कि-आपकी ऐतिहासिक जीत पर तहेदिल से बधाई। आपके पिछले कार्यकाल की सफलता के आधार पर मैं भारत-अमेरिका वैश्विक समग्र व रणनीतिक साझेदारी को और ज्यादा मजबूत बनाने को लेकर आपसी सहयोग की तरफ देख रहा हूं। आइए, साथ मिलकर हम अपने लोगों की भलाई,वैश्विक शांति, स्थिरता व संपन्नता के लिए काम करें।

मोदी ने ट्रंप के साथ शेयर की ये चार खास फोटोज
मोदी ने इस पोस्ट में ट्रंप के पहले कार्यकाल (वर्ष 2016-20) के दौरान उनसे अपनी मुलाकातों के चार अलग-अलग फोटो भी साझा किए हैं। इसमें एक फोटो 22 सितंबर, 2019 का अमेरिकी शहर ह्यूस्टन में ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम का भी है। यह कार्यक्रम पिछले अमेरिकी चुनाव के दो महीने पहले हुआ था। इसमें मोदी ने तत्कालीन राष्ट्रपति ट्रंप का हाथ पकड़कर ‘अबकी बार-ट्रंप सरकार’ का नारा दिया था। हालांकि, ट्रंप तब चुनाव हार गए थे, लेकिन तकरीबन पांच साल बाद पीएम मोदी की उक्त भविष्यवाणी सच साबित हुई है।

पीएम ने लिखा- मित्र ट्रंप से हुई अच्छी बात
देर रात को ट्रंप से बात करने के बाद मोदी ने एक्स पर लिखा कि-मेरे मित्र डोनाल्ड ट्रंप से काफी अच्छी बात हुई। मैंने उनको उनकी शानदार जीत पर बधाई दी। उनके साथ मिल कर तकनीक, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और दूसरे कई क्षेत्रों में भारत व अमेरिका के रिश्तों को और मजबूत करने की उम्मीद है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 777

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *