न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

आईटीयू सम्मेलन-मोबाइल कांग्रेस में पईएम मोदी, 6G और ऑप्टीकल फाइबर पर दिया बड़ा बयान!

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कॉन्ग्रेस 2024 के दौरान बताया कि- भारत 6G को लॉन्च करने की दिशा में काम कर रहा है. 5G को पहले ही सफलतापूर्वक लॉन्च कर चुका है. प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत 5G टेलीकॉम मार्केट में दुनिया का दूसरा ऐसा देश है.
दिल्ली स्थित भारतीय मंडपम में इंडिया मोबाइल कॉन्ग्रेस की शुरुआत हो चुकी है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. इसके साथ ही ITU World Telecommunication Standardization Assembly को भी संबोधित किया. पहली बार है, जब भारत ITU-WTSA की मेजबानी कर रहा है. पीएम ने अपने संबोधन में कई बड़ी बातें कहीं, उन्होंने बताया कि- हमने जितना ऑप्टिकल फाइबर बिछाया है, वो धरती से चंद्रमा की दूरी का 8 गुना है. इंडिया मोबाइल कांग्रेस का ये 8वां एडिशन है और इस बार की थीम, भविष्य अभी है.

6G रोलआउट की दिशा में कर रहे हैं काम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में 6G का भी जिक्र किया. उन्होने बताया कि भारत 6G को रोलआउट करने की दिशा में कर रहा है और 5G को पहले ही सफलतापूर्वक लॉन्च कर चुका है. भारत 5G टेलीकॉम मार्केट में दुनिया का दूसरा देश है. बताते चलें कि 6G, असल में 5G का अपग्रेड वर्जन है. 6G के तहत लोगों को सुपर फास्ट इंटरनेट और IoT को स्ट्रांग सपोर्ट मिलेगा.

10 साल में पाया ये मुकाम-पीए्म मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि बीते 10 साल में भारत मोबाइल फोन निर्यात करने वाला देश बन चुका है. इससे पहले मोबाइल फोन को भारत में इंपोर्ट किया जाता था. प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि आज भारत दूरसंचार और इससे जुड़ी प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दुनिया के सबसे अधिक सक्रिय देशों में से एक है.

Related Posts

1 of 925

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *