न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

क्या बिश्नोई समाज से माफी मांगेंगे सलमान खान, फायरिंग, धमकी और दोस्त की हत्या की हत्या के बाद उठाएंगे ये कदम?

खबर इंडिया की।1998 में काले हिरणों के शिकार के बाद सलमान खान अक्सर बिश्नोई गिरोह के निशाने पर रहे हैं. उनके घर तक पर गोलियां बरसाई गई थीं. तो क्या सलमान खान गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से माफी मांगेंगे? ये सवाल उठा क्योंकि हाल ही में NCP लीडर बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या की गई और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली. इस पोस्ट में सलमान का जिक्र किया गया. इतना ही नहीं इससे पहले पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर भी हमला किया गया था, जहां वजह सलमान से दोस्ती बताई गई थी. तो क्या सलमान 1998 के शिकार केस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से माफी मांगेंगे? क्या इस बात का कोई चांस है कि एक्टर इस मामले में कोई पब्लिक अपॉलिजी या निजी तौर पर माफीनामा जारी करेंगे? इंडिया टुडे से सलमान खान के एक करीबी ने बात की और बताया कि लगातार हो रहे हमलों से बचने के क्या ऑप्शन हो सकते हैं, या क्या सॉल्यूशन हैं जिसपर सलमान खान विचार कर रहे हैं?

 

माफी मांगेंगे सलमान खान?
अगर सलमान माफी मांगते हैं तो इसका मतलब है कि वो इस मामले में फंस गए हैं. वो किसी ऐसी चीज के लिए माफी नहीं मांगेंगे जो उन्होंने की ही नहीं. ये सिर्फ एक्टर के विश्वास का मामला है. उन्होंने इतने सालों से ऐसा नहीं किया है, अब उनके ऐसा करने की संभावना बहुत कम है.सूत्र ने बताया कि सलमान के दोस्त और परिवारवाले उनकी सेहत को लेकर बहुत फिक्रमंद हैं, “बेशक, ये उनके लिए गंभीर चिंता का विषय है. हर बार जब वो पब्लिकली बाहर निकलते हैं या शूटिंग के लिए बाहर जाते हैं तो ये और भी तनावपूर्ण हो जाता है. परिवार निश्चित रूप से उनके लिए परेशान और फिक्रमंद है. लेकिन वो इस मामले में उनके साथ हैं और इस मामले पर उनके रुख का पूरी तरह से समर्थन करते हैं.

कहां से शुरू हुआ धमकियों का दौर?
बता दें,कि- सलमान पर 1998 में हम साथ साथ हैं फिल्म की शूटिंग की दौरान दो ब्लैक बक यानी काले हिरण को मारने का आरोप लगा था. बिश्नोई समुदाय के सदस्य लॉरेंस बिश्नोई, जो काले हिरण को पवित्र जानवर मानते हैं, जब अभिनेता को शिकार के मामले में दोषी ठहराया गया तो वो भड़क गए थे. हालांकि सलमान को आखिर इस मामले में जमानत मिल गई, लेकिन बिश्नोई, जो घटना के समय मुश्किल से पांच साल का था, उसने बॉलीवुड स्टार को अपना मिशन बना लिया और निशाना बनाया.पिछले कुछ सालों में सलमान को कई धमकियां मिली हैं. खबर आई थी कि बिश्नोई गैंग ने इस साल जून में एक्टर को उनके पनवेल वाले फार्म हाउस पर मारने की प्लानिंग की थी. इस साजिश को मुंबई पुलिस ने नाकाम कर दिया था. लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने उनके फार्महाउस के पास उनकी कार रोककर और उन्हें एके-47 राइफलों से गोली मारकर उनकी हत्या करने की योजना बनाई थी.

Related Posts

पत्नी ने मजाक-मजाक में बनाई अश्लील रील, पति ने कर दी वायरल, अब पूरे देश में हो रही इसकी चर्चा

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक पति-पत्नी की रील इन दिनों तेजी से वायरल हो रही…

1 of 821

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *