दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

ISS पर तिरंगा लहराना देशवासियों के लिए गौरव का पल, पीएम मोदी ने दी एस्ट्रोनॉट शुभांशु को बधाई

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के मानसून सत्र से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए कई मुद्दों पर बयान दिया। उन्होंने ISS पर तिरंगा लहराना देशवासियों के लिए गौरव का पल बताया। पीएम ने कहा कि- एस्ट्रोनॉट शुभांशु को बधाई, उन्होंने पहली बार इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में तिरंगा लहराया। ISS पर भारत का तिरंगा लहराना देशवासियों के लिए गौरव का पल है।

तीसरी वैश्विक अर्थव्यवस्था बनने जा रहे- पीएम
पीएम मोदी ने आगे कहा- 2014 के पहले वैश्विक अर्थव्यवस्था में हम 10वें नंबर पर थे, आज तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनने पर दस्तक दे रहे हैं। इन दिनों 25 करोड़ गरीबों का गरीबी से बाहर निकलने की सराहना हो रही है। एक जमाना था, जब महंगाई दर डबल डिजिट में होती थी, आज 2% के पास है, इससे सामान्य आदमी की जीवन में राहत है। लो इन्फ्लेशन के साथ हाई ग्रोथ अच्छी विकास यात्रा की दिशा है।

मानसून सूत्र देश के लिए गौरव का रूप- मोदी
पीएम मोदी ने कहा- ये मानसून सूत्र देश के लिए गौरव का रूप है। विजयोत्सव का रूप है। मैं जब कहता हूं कि सत्र राष्ट्रगौरव और विजयोत्सव का रूप है तो स्पेस स्टेशन पर तिरंगा फहराना गौरव का पल है। साइंस टेक्नोलॉजी के लिए नया उत्साह भरने वाली ये यात्रा रही है। लोकसभा-राज्यसभा दोनों सदन एक स्वर से जुड़ेंगी। एक सुर से यशगान होगा।

पहला दिन ही हंगामेदार
संसद का मानसून सत्र के पहले दिन ही ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा जारी है। विपक्ष ने दोनों सदनों में पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग करते हुए नारेबाजी की। दोनों सदन फिलहाल स्थगित हैं। राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- पहलगाम हमले के आतंकी अब तक पकड़े नहीं गए। मारे भी नहीं गए। लेफ्टिनेंट गवर्नर ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में इंटेलिजेंस फेलियर हुआ। ट्रम्प 24 बार कह चुके हैं कि हमने युद्ध रुकवाया। सरकार को इन सभी जवाब देना चाहिए।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 788

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *