हेडलाइंस

ट्विटर की नई हिमाकत, भारत के नक्शे को गलत तरीके से पेश किया

भारत सरकार द्विटर के प्रति जितनी उदार है, ट्विटर उतनी ही गलती पर गलती कर रहा है। अब सोशल मीडिया साइट ट्विटर ने एक नई हिमाकत की है। इस बार उसने देश के नक्शे से छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है। उसने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत से अलग दिखाया है। दोनों ही राज्यों को अलग-अलग देश दर्शाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला सामने आने के तुरंत बाद केंद्र सरकार ने संज्ञान लिया है। सरकार ट्विटर को नोटिस जारी करने की तैयारी में लग गई है।

इससे पहले, ट्विटर ने शुक्रवार को भारत के कानून और IT मंत्री रविशंकर प्रसाद के अकाउंट को एक घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया था। नया IT कानून आने के बाद से केंद्र सरकार और ट्विटर में लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई है। अब इसमें देश के नक्शे से छेड़छाड़ करने की नई कड़ी जुड़ गई है।

ट्विटर की इस हरकत को सबसे पहले सोशल मीडिया पर @thvaranam के नाम के यूजर ने नोटिस किया था। इसके बाद से ही ट्विटर की तरफ से जारी भारत के नक्शे फोटो वायरल हो रही है। इस पोस्ट को 28 जून 2021 को सुबह 10:38 बजे शेयर किया है। इस पर लिखा है कि ट्विटर कैरियर पेज पर भारत का नक्शा।

ये पहली बार नहीं जब ट्विटर ने भारत का नक्शा गलत दिखाया है। इससे पहले, अक्टूबर 2020 में भारत के लद्दाख के इलाके वाले क्षेत्र लेह को पिपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (PRC) का हिस्सा बताया था। उस दौरान भारत सरकार ने ट्विटर के CEO जेक डोरसे को भारत के नक्शे से छेड़छाड़ करने को लेकर चेतावनी जारी की थी। IT सचिव ने कहा था कि इस तरह की घटनाओं से न केवल ट्विटर की बदनामी होती है, बल्कि एक मध्यस्थ के तौर पर उसकी निष्पक्षता पर भी सवाल उठते हैं।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 487

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *