न्यूज़भारतहेडलाइंस

लखनऊ सुपर जॉइंट्स को लगा बड़ा झटका, अगले दो मैचों से बाहर हो सकते हैं मयंक यादव

खबर टीम इंडिया की।लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के CEO विनोद बिष्ट ने टीम के तेज गेंदबाज मयंक यादव के हेल्थ को लेकर बयान जारी किया है। सोमवार को ऑफिशियल बयान में बिष्ट ने कहा, मयंक को पेट के निचले हिस्से में हल्का दर्द है। ऐसे में उन पर कोई दबाव ना रहे, इसको लेकर बतौर एहतियातन अगले एक हफ्ते तक उनका वर्कलोड मैनेज किया जाएगा। उम्मीद है कि हम उन्हें जल्द ही मैदान पर देख देखेंगे।LSG को इस सप्ताह 12 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ लखनऊ में ही अपना अगला मैच खेलना है, जबकि 14 अप्रैल को वे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से कोलकाता में भिड़ेंगे। ऐसे में संभावना है की मयंक इन दोनों मैच से बाहर रह सकते हैं।

LSG के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या बोले
टीम के पिछले मैच में 7 अप्रैल को गुजरात के खिलाफ मयंक एक ओवर की फेंक सके। बाद में वे चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए और फिर गेंदबाजी या फील्डिंग के लिए मैदान में नहीं आए। इस मैच में मयंक ने 140किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी की, जबकि पिछले दो मैचों में उन्होंने 150+ की स्पीड के साथ लगातार बॉलिंग की थी।गुजरात के खिलाफ मैच के बाद LSG के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने कहा, ‘मैंने मयंक के साथ बातचीत की और वह ठीक लग रहे थे, जो एक टीम के लिए पॉजिटिव बात है।

Related Posts

1 of 875

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *