क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

आईपीएल में खेलता नजर आएगा ये पाकिस्तानी खिलाड़ी, मेगा ऑक्शन में लगेगी बोली, जानें पूरी डिटेल?

खबर इंडिया की।इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में होना है. इस मेगा ऑक्शन के लिए 1574 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर करवाया था, जिसमें से एक हजार खिलाड़ी रेस से बाहर हो गए. अब 574 खिलाड़ियों पर ही मेगा ऑक्शन में बोली लगेगी. ऑक्शन दो दिन भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा.

ऑक्शन लिस्ट में होंगे एसोसिएट देशों के 3 खिलाड़ी
मेगा ऑक्शन के दौरान सभी 10 टीमों के पास कुल 204 खिलाड़ियों की ही जगह है. यानी ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्टेड 574 खिलाड़ियों में से अधिकतम 204 ही बिकेंगे. इस बार सभी 10 टीमों के पर्स में कुल 641 करोड़ रुपये बाकी हैं. देखा जाए तो शॉर्टलिस्ट किए गए 574 खिलाड़ियों में 366 भारतीय और 208 विदेशी प्लेयर हैं, जिसमें एसोसिएट देशों के 3 खिलाड़ी भी हैं. एसोसिएट देशों के खिलाड़ियों में उन्मुक्त चंद, अली खान और ब्रैंडन मैकमुलेन का नाम शामिल हैं.

उन्मुक्त चंद का बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा गया है
इन तीनों खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा है. उन्मुक्त चंद की बात की जाए तो वो भारतीय क्रिकेट का एक जाना-पहचाना चेहरा रह चुके हैं. उन्मुक्त की कप्तानी में ही भारत ने 2012 का अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था. उन्मुक्त ने तब फाइनल मुकाबले में मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 111 रनों की कप्तानी पारी खेलकर भारत को चैम्पियन बनाया था. चंद आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स), राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) का हिस्सा रह चुके हैं. उन्होंने आखिरी बार आईपीएल 2016 में मुंबई इंडियंस के लिए भाग लिया था.
उन्मुक्त चंद ने साल अगस्त 2021 में बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था. इसके बाद उन्होंने क्रिकेट करियर की नई शुरुआत करने के लिए अमेरिका का रुख किया. उन्मुक्त को अब तक यूएसए के लिए डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है. उन्मुक्त को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अमेरिकी टीम में जगह नहीं मिली थी. 31 साल के उन्मुक्त अमेरिकी टीम में जगह पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.

तेज गेंदबाज अली खान का जन्म पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हुआ था
तेज गेंदबाज अली खान का जन्म पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हुआ था, हालांकि वो अपने माता-पिता के साथ 18 साल की उम्र में यूएसए चले आए. बाद में अली को अमेरिका की नागरिकता मिल गई. 33 साल के अली खान ने यूएसए के लिए 15 वनडे और 16 टी20 मुकाबले खेले हैं. ओडीआई में अली खान ने 33 और टी20 इंटरनेशनल में 13 विकेट चटकाए हैं. अली आईपीएल में कोलकाता नाइट राडर्स (KKR) का भी पार्ट रह चुके हैं, हालांकि उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला था.ब्रैंडन मैकमुलेन की बात करें तो वो स्कॉटलैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हैं. दाएं हाथ के बैटिंग ऑलराउंडर मैकमुलेन ने 26 ओडीआई और 16 टी20I मुकाबले खेले हैं. इस दरान उन्होंने ओडीआई में 888 रन बनाए और 36 विकेट लिए. टी20 इंटरनेशनल में 25 वर्षीय मैकमुलेन के नाम पर 497 रन और 2 विकेट दर्ज हैं.

 

ऑक्शन में इन प्लेयर्स पर हो सकती है पैसों की बारिश
देखा जाए तो 574 खिलाड़ियों की लिस्ट में 81 प्लेयर्स ऐसे हैं, जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है. जबकि 27 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये रखा गया है. इनके अलावा 1.25, 1 करोड़, 75 लाख, 50 लाख, 40 लाख और 30 लाख रुपये बेस प्राइस वाले प्लेयर्स भी लिस्ट में शामिल हैं. इस बार नीलामी में ऋषभ पंत, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रव‍िचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल जैसे बड़े खिलाड़ी उतरेंगे. इन सभी ने भी खुद को 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर ल‍िस्ट किया है. विदेशी प्लेयर्स की लिस्ट में ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, जोस बटलर, डेविड वॉर्नर, जेम्स एंडरसन, ट्रेंट बोल्ट, फाफ डु प्लेसिस जैसे स्टार शामिल हैं.

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 782

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *