क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

17 मई से शुरू होगा आईपीएल, इस मैदान में होगा फाइनल, जारी हुआ पूरा शेड्यूल, जानें कब किसका मैच.?

खबर इंडिया की।IPL 2025 का फाइनल और क्वालीफायर 2 अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। लीग का फाइनल 3 जून को खेला जाना है। एक दिन पहले BCCI ने IPL के बचे 13 मैच का शेड्यूल रिलीज किया था। लेकिन प्लेऑफ के वेन्यू डिसाइड नहीं किए थे।क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद को 1 जून को होने वाला क्वालीफायर-2 और 3 जून को खेला जाने वाला फाइनल की मेजबानी के लिए चुना गया है। प्लेऑफ के वेन्यू नहीं बताने का एकमात्र कारण मौसम है।

बोर्ड शेड्यूल को अंतिम रूप देने से पहले देश भर में मानसून की गतिविधियों पर नजर रख रहा है। वेदर के मुताबिक अहमदाबाद में जून की शुरुआत में बारिश होने की संभावना नहीं है।पाकिस्तान के साथ तनाव के कारण 9 मई को IPL सस्पेंड करना पड़ा था। BCCI ने टूर्नामेंट को रोकते हुए कहा था कि देश इस समय युद्ध की स्थिति में है। ऐसे में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन ठीक नहीं।

बेंगलुरु-कोलकाता मैच से होगी शुरुआत
17 मई को RCB और KKR के बीच बेंगलुरु में पहला मैच होगा। जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई और अहमदाबाद में बाकी मुकाबले खेले जाएंगे। 27 मई को लीग स्टेज खत्म होगा। 18 और 25 मई को रविवार के दिन 2 डबल हेडर खेले जाएंगे। यानी 11 दिन में लीग स्टेज के 13 मैच होंगे।

पंजाब और दिल्ली के बीच धर्मशाला में 8 मई को होने वाला मैच पाकिस्तान से हुए हमलों के बीच रोकना पड़ा था। यह मुकाबला अब 24 मई को जयपुर में खेला जाएगा। प्लेऑफ मुकाबलों का वेन्यू फिलहाल तय नहीं है। पहले हैदराबाद और कोलकाता में 2-2 प्लेऑफ मैच खेले जाने थे।

आइए- 5 सवालों के जरिए IPL से जुड़ी कुछ जरूरी बात जानते हैं…

1. कितने मैच बाकी हैं? IPL 2025 के तहत 74 मैच खेले जाने थे। 7 मई तक 57 मैच हो चुके थे, 8 मई को 58वां मैच बीच में रोकना पड़ा था। यानी अब 17 मुकाबले बाकी हैं। इनमें 13 मैच लीग स्टेज के हैं और 4 मैच प्लेऑफ स्टेज के हैं।

2. किन टीमों के मुकाबले बाकी हैं? मुंबई, कोलकाता, राजस्थान और चेन्नई के दो-दो लीग मैच बाकी हैं। बाकी टीमों के तीन-तीन लीग मुकाबले अभी होने हैं। टीमों की स्थिति नीचे दिए पॉइंट्स टेबल से समझ सकते हैं। एक टीम को 14 लीग मैच खेलने होते हैं।

3. कितनी टीमें प्लेऑफ की होड़ में कायम हैं? IPL की 10 में से तीन टीमें प्लेऑफ की होड़ से बाहर हो चुकी हैं। हैदराबाद, राजस्थान और चेन्नई ये तीन टीमें एलिमिनेट हो चुकी हैं। बाकी टीमें अभी प्लेऑफ की रेस में बरकरार हैं।

4. क्या सभी विदेशी खिलाड़ी अब भी भारत में मौजूद हैं? नहीं। BCCI ने जब लीग को सस्पेंड करने का फैसला किया था तब विदेशी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को उनके देश लौट जाने के लिए कहा गया था। इनमें से कई खिलाड़ी अपने घर लौट गए हैं। उन्हें दोबारा बुलाया जाएगा। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के कुछ प्लेयर्स वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को ध्यान में रखते हुए भारत आने से मना कर सकते हैं।

5. क्यों मई में ही बाकी मैच आयोजित कराए IPL के लिए हर साल अप्रैल-मई की विंडो उपलब्ध होती है। यानी इस टाइम पीरियड में दुनिया में कहीं और कोई बड़ी सीरीज नहीं हो रही होती है। अगर IPL के बाकी मैच मई में नहीं हुए तो फिर बोर्ड को सितंबर तक का इंतजार करना पड़ता।

11 जून से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाना है। इसके बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे पर जाना है, जहां 20 जून से 5 टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होगी। बाकी टीमें भी अगस्त तक अलग-अलग सीरीज में व्यस्त हो जाएंगी। इसीलिए BCCI ने IPL को मई में ही खत्म करने का प्लान बनाया।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 786

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *