न्यूज़भारतहेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर के हालात को लेकर पीएम मोदी की मीटिंग: गृहमंत्री शाह-NSA से की बातचीत, बना ये प्लान

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (13 जून) को जम्मू-कश्मीर में हुई आतंकी घटनाओं को लेकर मीटिंग की। इसमें NSA अजीत डोभाल समेत सुरक्षा एजेंसियों के कई अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में PM मोदी को आतंकियों के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई की जानकारी दी गई।
PM ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी बातचीत की। उन्होंने वहां के हालात के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों की तैनाती को लेकर गृहमंत्री अमित शाह से भी बातचीत की।

जम्मू-कश्मीर के रियासी, कठुआ और डोडा में पिछले चार दिनों में चार आतंकी घटनाएं हुई हैं। इसमें 9 श्रद्धालुओं की जान चली गई। 1 जवान शहीद हुआ और 2 आतंकी मारे गए। चारों घटनाओं में 6 जवानों समेत कुल 49 लोग घायल हुए हैं। कुपवाड़ा में शब्बीर अहमद नाम के एक ओवर ग्राउंड वर्कर (OWG) को पकड़ा गया है, जो आतंकियों की मदद कर रहा था। उसके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं।रियासी में हुए आतंकी हमले के मामले में 53 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसकी जानकारी SSP मोहिता शर्मा ने दी है।

 

आइए जानते है चारों आतंकी घटनाओं के बारे में-
तारीख: 12 जून, रात 8:20 बजे
स्थान: डोडा, जम्मू
बुधवार शाम 8:20 बजे आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक जवान घायल हो गया।
क्या हुआ: डोडा के गंडोह में कोटा टॉप में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) का एक कॉन्स्टेबल फरीद अहमद जख्मी हो गए। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज डोडा में भर्ती कराया गया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

तारीख: 11 जून, रात 1-2 बजे
स्थान: डोडा, जम्मू
डोडा में बुधवार को हुए एनकाउंटर में SOG कॉन्स्टेबल फरीद अहमद जख्मी हो गए।
क्या हुआ: आतंकियों ने डोडा के भद्रवाह-पठानकोट मार्ग पर 4 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस की जॉइंट चेकपोस्ट पर फायरिंग की। 5 जवान और एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) घायल हो गए। हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन कश्मीर टाइगर्स (जेईएम/जैश) ने ली है।

तारीख: 11 जून, देर शाम 8 बजे
स्थान: कठुआ, जम्मू
डोडा पुलिस ने भद्रवाह, ठठरी, गंडोह में छिपे 4 आतंकियों का स्केच जारी किया है। हर आतंकी की जानकारी देने वालों को 5 लाख का इनाम देने का ऐलान किया गया है।
क्या हुआ: पाकिस्तान बॉर्डर से लगे हीरानगर के सैदा सुखल गांव में दो आतंकियों ने घरों का दरवाजा खटखटाकर पानी मांगा। ग्रामीणों को शक हुआ तो दरवाजे बंद कर शोर मचाया। आतंकियों ने फायरिंग की। एक ग्रामीण घायल हुआ। DIG और SSP पहुंचे तो एक आतंकी ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग की। ग्रेनेड फेंकने के दौरान वह मारा गया।

12 जून को लगातार दूसरे दिन जारी मुठभेड़ में एक और आतंकी मारा गया। पुलिस ने आतंकी के पास से अमेरिका निर्मित एम4 कार्बाइन बरामद की है। ऑपरेशन अभी भी जारी है, क्योंकि सुरक्षाबलों को एक और आतंकी के छिपे होने की आशंका है।

कठुआ ऑपरेशन के बाद आतंकियों से बरामद सामान दिखाते सुरक्षाकर्मी।
तारीख: 9 जून, शाम 6:15 बजे
स्थान: रियासी, जम्मू
क्या हुआ: मोदी सरकार के शपथ के दिन कंदा इलाके में शिव खोड़ी से कटरा जा रही बस पर आतंकियों ने 25-30 राउंड फायरिंग की। इसमें ड्राइवर को गोली लगी। बस खाई में गिरी। 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 41 घायल हो गए। पुलिस ने संदिग्ध आतंकी का स्केच जारी किया। 20 लाख रुपए का इनाम रखा। 200 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। सर्च ऑपरेशन जारी।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *