न्यूज़भारतहेडलाइंस

डोडा की रैली में विपक्ष पर जमकर गरजे पीएम मोदी, बोले- ये चुनाव तीन खानदानों और जम्मू-कश्मीर के नौजवानों के बीच!

उमाकांत त्रिपाठी। चुनावी मौसम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के डोडा में चुनावी रैली के दौरान जमकर विपक्ष पर निशाना साधा. 42 साल में पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने डोडा में जनसभा की. इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में आ रहा बदलाव हमारी सरकार की बीते 10 सालों की कोशिशों का नतीजा है. जम्मू कश्मीर में आतंकवाद आज अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है.

पीएम मोदी ने कहा कि खूबसूरत जम्मू-कश्मीर को परिवारवाद ने खोखला कर दिया, राजनीतिक दलों को सिर्फ बच्चों की चिंता रही है. उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव तीन खानदानों और जम्मू कश्मीर के नौजवानों के बीच है.

हम बनाएंगे सुरक्षित जम्मू कश्मीर
भीड़ को देखकर गदगद नजर आए पीएम मोदी ने कहा, ‘आप सब यहां डोडा, किश्तवाड़ और रामबन के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे हैं.यहां आने के लिए आपने घंटों सफर किया है, इसके बावजूद आपके चेहरे पर थकान का नामोनिशान नहीं है और चारों तरफ जोश ही जोश है. आपका ये प्यार, आपके ये आशीर्वाद मैं आपके लिए और देश के लिए दोगुनी, तिगुनी मेहनत करके चुकाऊंगा. हम और आप मिलकर सुरक्षित और समृद्ध जम्मू-कश्मीर का निर्माण करेंगे.’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आजकल ये लोग संविधान को अपनी जेब में रखते हैं. ये दिखावा ये अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए कर रहे हैं. हकीकत क्या है, ये जम्मू-कश्मीर का बच्चा-बच्चा जानता है. इन लोगों ने बाबा साहेब के बनाए संविधान की आत्मा को नोच दिया था. वरना क्या कारण था कि हमारे जम्मू-कश्मीर में दो संविधान चलते थे. क्यों यहां के लोगों को वो हक नहीं मिलता था, जो बाकी देश में मिलता था. क्या कारण है कि यहां हमारे पहाड़ी भाई-बहनों को इतने वर्षों आरक्षण नहीं मिला. जम्मू कश्मीर में ये SC/ST और OBC का नाम तक नहीं लेते थे.’

पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला
विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए पीएम ने कहा, ‘इतनी पीढ़ियां गुजरने के बाद उनको भाजपा सरकार ने आरक्षण दिया है.आज ऐसे अनेक साथी हैं, जिनको पहली बार वोट डालने का हक मिला है. भारत का संविधान हर किसी को वोट का अधिकार देता है. लेकिन संविधान को जेब में लेकर घूमने वालों ने 75 सालों तक आप में से कुछ लोगों से वोट देने का अधिकार छीन लिया था.’ पीएम मोदी ने कहा, ‘आप याद करिए वो समय जब दिन ढलते ही यहां अघोषित कर्फ्यू लग जाता था. हालत ये थी कि तब कांग्रेस की केंद्र सरकार के गृहमंत्री तक लाल चौक जाने से डरते थे जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है. पिछले 10 साल में यहां जो बदलाव आया है, वो किसी सपने से कम नहीं है. जो पत्थर पहले पुलिस और फौज पर बैठने के लिए उठते थे, उन पत्थरों से नया जम्मू कश्मीर बन रहा है.’ पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का काम भी भाजपा सरकार ही करेगी. लेकिन आपको ऐसे लोगों से सावधान रहना है, जो अपने स्वार्थ के लिए आपका अधिकार छीनते रहे हैं.

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *