अपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

सगाई के बाद आशिक संग फरार हुई बहन, तलाश में निकले भाई की सड़क हादसे में मौत, फिर खुला ये राज

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तर प्रदेश के झांसी से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सगाई के बाद घर से भागी बहन की तलाश में निकले युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई. इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. मृतक के साथ मौजूद होने वाला बहनोई गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसका इलाज चल रहा है. मृतक की पहचान करीब 20 साल के संजय यादव के रूप में हुई है, जो जनपद जालौन के कोंच थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाषनगर का निवासी था. संजय छह भाइयों और तीन बहनों में एक था और समोसे की दुकान पर काम कर परिवार का सहारा बना हुआ था.

 

बहन की तलाश में निकले युवक की हाईवे पर दर्दनाक मौत
प्रेमिका की लाश और… इस ‘सुराग’ से पकड़ा गया 64 साल का ‘कातिल’ प्रेमी रिटायर्ड रेलकर्मी ने प्रेमिका की हत्या कर शव जलाया, ऐसे हुआ खुलासा परिजनों के अनुसार, संजय की बहन का प्रेम प्रसंग परिवार की ही रिश्तेदारी में लगने वाले युवक से चल रहा था. जब इस रिश्ते की जानकारी परिवार को हुई तो उन्होंने लड़की को समझाया और उसकी शादी कहीं और तय कर दी. फरवरी महीने में विवाह होना था और सगाई भी हो चुकी थी लेकिन 29 जनवरी की रात करीब तीन बजे युवती घर की छत के रास्ते निकलकर अपने प्रेमी के साथ चली गई.

बहन का प्रेम प्रसंग परिवार की ही रिश्तेदारी में लगने वाले युवक से चल रहा था. जब इस रिश्ते की जानकारी परिवार को हुई तो उन्होंने लड़की को समझाया और उसकी शादी कहीं और तय कर दी. फरवरी महीने में विवाह होना था और सगाई भी हो चुकी थी लेकिन 29 जनवरी की रात करीब तीन बजे युवती घर की छत के रास्ते निकलकर अपने प्रेमी के साथ चली गई.

रात में घर से भागी युवती सुबह तक उजड़ गया परिवार
रास्ते में झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत पारीछा नहर के पास उनकी बाइक का भीषण हादसा हो गया. दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि संजय यादव की मौके पर ही हालत बिगड़ गई, जबकि उसके साथ मौजूद युवक घायल हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया. वहां डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 890

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *