न्यूज़भारतहेडलाइंस

केंद्र सरकार की केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में हुए कई अहम फैसले, बिहार में गंगा नदी पर बनेगा 6 लेन केबल ब्रिज

उमाकांत त्रिपाठी। केंद्र सरकार ने 27 दिसंबर (बुधवार) को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि बिहार में दीघा से सोनपुर जिले के बीच गंगा नदी पर 6 लेन केबल ब्रिज बनाने का निर्णय लिया गया है।

4.56 किमी लंबा यह पुल 42 महीने में बनकर तैयार होगा। इसे बनाने में 3064 करोड़ रुपए खर्च होंगे। बड़ी बात ये है कि पुल के नीचे से बड़े जहाज भी आसानी से गुजर सकेंगे, जिससे देश में अंतर्देशीय जल परिवहन को मदद मिलेगी।

इसके अलावा बैठक में सड़क और परिवहन मंत्रालय से जुड़े निर्णय लिए गए हैं, जो त्रिपुरा और असम के लिए अहम हैं। त्रिपुरा में खोवाई से हरिना तक 134.9 किमी लंबी दो सड़कों की मरम्मत और चौड़ीकरण को मंजूरी मिली। 20487 करोड़ रुपए की लागत से यह प्रोजेक्ट 25 महीने में पूरा होगा। इस प्रोजेक्ट के पूरे होने पर असम और त्रिपुरा के बीच परिवहन और सुविधाजनक हो जाएगा।

यह प्रोजेक्ट उत्तर त्रिपुरा को दक्षिण त्रिपुरा से जोड़ने का प्रयास है। यह प्रोजेक्ट बांग्लादेश सीमा के बहुत करीब से गुजरेगा, जिससे कैलाशहर, कमालपुर और खोवाई सीमा चेक पोस्ट के माध्यम से बांग्लादेश से कनेक्टिविटी में सुधार होगा।

कोपरा पर MSP बढ़ाई गई

बैठक में सरकार ने कोपरा (नारियल की गरी) के लिए MSP निर्धारित किया गया। अनुराग ठाकुर ने बताया कि दुनियाभर में कोपरा की कीमतें गिर रही हैं, लेकिन जैसा कि मोदी सरकार ने वादा किया था कि हमें किसानों को लागत के साथ कम से कम 50% मुनाफा देना है। मुझे खुशी है हम उसे पूरा कर रहे हैं।

सरकार ने मिलिंग खोपरा की MSP को 2024 सीजन के लिए 300 रुपए बढ़ाकर 11160 रुपए प्रति क्विंटल कर दी है। 2023 में यह 10,860 रुपए प्रति क्विंटल थी। वहीं, बॉल खोपरा के लिए MSP को 250 बढ़ाकर 12000 रुपए कर दिया गया है। 2023 में यह 11250 रुपए प्रति क्विंटल थी।

Related Posts

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

1 of 815

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *