न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

छत्तीसगढ़ को मिला दिवाली तोहफा: पीएम मोदी ने की 290 करोड़ के प्रोजेक्ट की शुरुआत, राज्य में बनेगा पहला प्राकृतिक चिकित्सा सेंटर

उमाकांत त्रिपाठी।धन्वंतरि जयंती और 9वें आयुर्वेद दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ में 290 करोड़ के प्रोजेक्ट की शुरुआत की। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) नई दिल्ली से छत्तीसगढ़ में वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुए। बिलासपुर में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल सिम्स का लोकार्पण और केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान का शिलान्यास किया। जगदलपुर में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन टल गया है।

बिलासपुर में होगा 240 बेड का अस्पताल
200 करोड़ रुपए की लागत से तैयार सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल सिम्स, 240 बिस्तरों की सुविधा के साथ शुरू किया जा रहा है। अस्पताल को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह अस्पताल तीन चरणों में शुरू होगा। पहले चरण में ओपीडी, दूसरे चरण में वार्ड और आईसीसीयू, डायलिसिस यूनिट और तीसरे चरण में कैथ लैब, ओटी, हार्ट और लंग की मशीनें शुरू होंगी और चौथे चरण में अस्पताल पूरी तरह तैयार होगा।बिलासपुर में इस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के शुरू हो जाने से सरगुजा और बिलासपुर संभाग के मरीजों को रायपुर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी और उन्हें पास में ही इलाज की बेहतर सुविधा मिलेगी।

 

रायपुर में है स्टेट का पहला प्राकृतिक चिकित्सा सेंटर
नरेन्द्र मोदी वर्चुअल कार्यक्रम में रायपुर में 100 बिस्तरों वाले केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (CRIYN) का शिलान्यास किया। इस बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया है कि- 90 करोड़ रुपए की लागत से इसे बनाया जाएगा।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 912

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *