न्यूज़भारतहेडलाइंस

बहुमत से दूर रहने का असर: क्या महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम का पद छोड़ेंगे फडणवीस, महाराष्ट्र में हुआ BJP का निराशजनक प्रर्दशन

उमाकांत त्रिपाठी।लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी को महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में केवल 9 हाथ आईं। पिछली बार 2019 में पार्टी के हिस्से 23 सीटें आईं थीं। वहीं, उनकी सहयोगी पार्टी शिवसेना (शिंदे) को 7 सीटें और NCP (अजित) के हिस्से 1 सीट आई।बुधवार (5 जून) को राज्य के डिप्टी सीएम भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी ली।

फडणवीस बोले
बुधवार (5 जून) को राज्य के डिप्टी सीएम भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी ली।
फडणवीस ने कहा,महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में हमें जो भी नुकसान हुआ, मैं उसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। इसलिए मैं शीर्ष नेतृत्व से आग्रह करता हूं कि मुझे मंत्री पद से मुक्त किया जाए, क्योंकि मुझे पार्टी के लिए काम करने और राज्य विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अपना समय देने की जरूरत है।उन्होंने आगे कहा कि कुछ सीटों पर किसानों के मुद्दों ने प्रमुख भूमिका निभाई। साथ ही संविधान में बदलाव किए जाने के झूठे प्रचार ने कुछ मतदाताओं को प्रभावित किया। मुसलमानों और मराठा आंदोलन का भी वोटों पर असर पड़ा।

संविधान को लेकर बोले फडणवीस
संविधान बदलने का दुष्प्रचार I.N.D.I.A ने ही फैलाया फडणवीस ने यह भी कहा कि भाजपा ने अकेले ही I.N.D.I.A ब्लॉक से ज्यादा सीटें हासिल की हैं। संविधान बदलने का दुष्प्रचार I.N.D.I.A ने ही फैलाया था। हमें इस पर लगाम लगाने की जरूरत थी, जो हम नहीं कर पाए। मैं देश की जनता का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने का मौका दिया।एनडीए ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भी अच्छा प्रदर्शन किया। मैं इसके लिए लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं।

 

सीएम एकनाथ शिंदे बोले
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के खुद को डिप्टी सीएम के पद से हटाए जाने के बयान पर कहा कि चुनावी हार सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आगे कहा कि तीनों पार्टियों ने चुनाव में मिलकर काम किया था। वोट शेयर देखें तो मुंबई में महायुती को दो लाख से ज्यादा वोट मिले।शिंदे ने आगे कहा कि हार के कारणों की ईमानदारी से समीक्षा की जाएगी। पिछले दो सालों में सरकार ने राज्य में कई अच्छे फैसले लिए हैं। मैं जल्द ही देवेंद्र जी से बात करूंगा। हमने पहले भी साथ मिलकर काम किया है और आगे भी करते रहेंगे। हम विपक्ष के झूठे दावों का मुकाबला करने में सामूहिक रूप से विफल रहे हैं।

राज्य में NDA को मिली 17 सीटें
महाराष्ट्र में शिवसेना-NCP टूटने से कांग्रेस को बड़ा फायदा मिला, लेकिन भाजपा को बड़ा नुकसान हुआ। 48 सीटों में 9 भाजपा, 13 कांग्रेस, 9 शिवसेना (उद्धव), 7 शिवसेना (शिंदे), 8 NCP (शरद), 1 NCP (अजित) और 1 अन्य के खाते में गई । 2019 में 23 सीटें भाजपा, 18 शिवसेना व 4 NCP ने जीती थीं। सबसे बड़ा फायदा कांग्रेस को मिला। महज 17% वोट लेकर कांग्रेस यहां सबसे ज्यादा सीटें जीत गई और सबसे बड़े वोट शेयर (26%) के बावजूद भाजपा 13 सीटें गंवाकर 10 पर आ गई।

2024 लोकसभा चुनाव में NDA गठबंधन ने 292 सीटें जीत ली हैं, जो बहुमत के आंकड़े 272 से 20 ज्यादा है। इस जीत के बावजूद भाजपा अकेले बहुमत लाने में कामयाब नहीं रही है। पार्टी को सबसे ज्यादा नुकसान उसका गढ़ कहे जाने वाले हिंदी बेल्ट में ही हुआ।भाजपा को यूपी में सबसे ज्यादा 29 सीटों का नुकसान हुआ है। 2019 में उसे 62 सीटें मिली थीं, जबकि इस बार पार्टी 33 पर सिमट गई। दूसरा सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है, जहां उसे 10 सीटों का नुकसान हुआ। 2019 की 24 के मुकाबले इस बार उसे 14 सीटों पर ही जीत मिल सकी है। लोकसभा चुनाव में 15 में से 11 फिल्म स्टार जीते, हेमा मालिनी सबसे ज्यादा मार्जिन से जीतीं; कंगना, अरुण गोविल जीते

 

लोकसभा चुनाव 2024 की 542 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं। इस बार 15 सेलिब्रिटी लोकसभा चुनाव में उतरे थे, जिनमें से 11 सेलिब्रिटी ने जीत हासिल कर ली है। जीतने वालों में कंगना रनोट, हेमा मालिनी, शत्रुघ्न सिन्हा, रवि किशन, मनोज तिवारी जैसे नाम शामिल हैं, जबकि भोजपुरी स्टार पवन सिंह और निरहुआ बुरी तरह हार गए हैं।

इस चुनाव में सबसे बड़ी जीत हेमा मालिनी को मिली है, जो 2,93,407 वोटों से जीती हैं। वहीं दूसरी तरफ राज बब्बर, निरहुआ जैसे एक्टर्स मात खा गए।
28 राज्य, 8 केंद्र शासित प्रदेशों में जीत-हार के नतीजे:6 राज्यों में भाजपा का क्लीन स्वीप; सपा तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी

लखीमपुर सीट से हारे अजय मिश्र 
उत्तर प्रदेश की लखीमपुर खीरी सीट से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी चुनाव हार गए हैं। 2021 में टेनी के बेटे ने प्रदर्शन कर रहे किसानों पर अपनी कार चढ़ा दी थी। इसमें 8 लोगों की मौत हुई थी। साथ ही मोदी सरकार में मंत्री स्मृति ईरानी, महेंद्र नाथ पांडेय और कौशल किशोर भी चुनाव हार गए हैं। उधर फैजाबाद (अयोध्या) में बीजेपी प्रत्याशी लल्लू सिंह को भी हार मिली।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *