न्यूज़भारतहेडलाइंस

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान के साथ तलाक को लेकर तोड़ी चुप्पी,बोली तलाक के बाद लोगों ने बनाया था मजाक

खबर टीम इंडिया की।मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने 2017 में अपनी 19 साल लंबी शादी को खत्म कर दिया था। दोनों के तलाक की खबरों ने लोगों को चौंका दिया था। हाल ही में मलाइका ने तलाक के बारे में बातचीत की। उन्होंने बताया कि अरबाज से तलाक के बाद उन्हें किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

मलाइका अरोड़ा तलाक पर लेकर बोली
मलाइका अरोड़ा ने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में 25 साल में शादी करने की वजह बताई। उन्होंने कहा- मैंने अपने परिवार के दबाव में आकर शादी नहीं की थी। मैं ऐसे परिवार में नहीं पली-बढ़ी जहां मुझे कहा गया हो कि इस उम्र के बाद तुम्हें शादी करनी है। बल्कि मुझे मेरी फैमिली की ओर से जिंदगी खुलकर जीने, बाहर जाकर एंजॉय करने, ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलने के बारे में कहा गया था। लेकिन पता नहीं मेरे दिमाग में क्या आया। मैंने खुद से कहा कि मुझे 22-23 साल की उम्र तक शादी करनी है। ये मेरा खुद का फैसला था। क्योंकि मुझे लगा उस वक्त यही मेरे लिए बेस्ट ऑप्शन था। लेकिन शादी के कुछ सालों बाद मुझे एहसास हुआ कि शायद मैं ये नहीं चाहती हूं।

मलाइका बोली
जब मलाइका ने अरबाज से अलग होने का फैसला लिया, तब उन्हें ना जाने कैसे-कैसे ताने सुनने पड़े। मलाइका ने कहा- मैंने जब तलाक लेने का डिसिजन लिया, उस वक्त मुझे नहीं लगता कि इंडस्ट्री की महिलाएं डिवोर्स के बाद आगे बढ़ रही थीं। तलाक के वक्त मुझे लगा कि मेरे अपने लिए, अपनी पर्सनल ग्रोथ के लिए ये बहुत जरूरी है, तभी शायद मैं खुश रह पाऊंगी। मैं ऐसी हालात में खुद को और अपने बेटे को खुश रखना चाहती थी। इसलिए मैंने अरबाज से डिवोर्स लिया।

 

मलाइका को किए थे भद्दे कमेंटस
मलाइका अरोड़ा ने एक ऐसे पब्लिकेशन पर भी बात की जब उनके आउटफिट के ऊपर एक आर्टिकल लिखा गया था। उस आर्टिकल पर मलाइका के लिए बहुत भद्दे कमेंट्स आने लगे थे। आर्टिकल में लिखा था- मलाइका बहुत महंगे आउटफिट अफोर्ड कर सकती हैं, क्योंकि उनको एलिमनी में काफी मोटी रकम मिली है। इस खबर को देखकर मलाइका दंग रह गई थीं।

मलाइका अरोड़ा ने एक ऐसे पब्लिकेशन पर भी बात की जब उनके आउटफिट के ऊपर एक आर्टिकल लिखा गया था। उस आर्टिकल पर मलाइका के लिए बहुत भद्दे कमेंट्स आने लगे थे। आर्टिकल में लिखा था- मलाइका बहुत महंगे आउटफिट अफोर्ड कर सकती हैं, क्योंकि उनको एलिमनी में काफी मोटी रकम मिली है। इस खबर को देखकर मलाइका दंग रह गई थीं।

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *