दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

Manmohan Singh Death News Live: डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे अमित शाह-पीएम मोदी, जानिए ताजा अपडेट

उमाकांत त्रिपाठी। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। रात में ही उनका पार्थिव शरीर दिल्ली स्थित आवास पर लाया गया था। कल सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा। कांग्रेस मुख्लालय में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

केंद्र सरकार ने पूर्व पीएम के निधन पर सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि उनकी एक बेटी विदेश में हैं। उनके आने के बाद ही डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई दी जाएगी।

पीएम मोदी-शाह ने दी श्रद्धांजलि
बीजेपी के बड़े नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उनके आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।उनके साथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद हैं। डॉ. सिंह के निधन पर पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और अन्य दिग्गज नेताओं ने दुख जताया है। लोग डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान को याद कर रहे हैं।

RSS ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुआ कहा कि उनके जाने की वजह से आज पूरा देश दुखी है। संघ उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है। एक विनम्र व्यक्ति रहे डॉ. मनमोहन सिंह ने देश की राजनीति में शीर्ष का स्थान हासिल किया। अर्थव्यवस्था में उनके योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। हम ईश्वर से उनको सद्गति देने की कामना करते हैं।

 

 

Related Posts

1 of 826

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *