न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

‘मन की बात’ : पीएम मोदी ने देशवासियों को दिया सेहत का मंत्र, चैंपियंस ट्रॉफी पर भी बोले, पढ़िए पूरी खबर

उमाकांत त्रिपाठी।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार (23 फरवरी 2025) अपने रेडियो प्रोग्राम मन की बात के जरिए देशवासियों संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी की मन की बात का ये 119वां एपिसोड रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे से हो गई है। मन की बात के जरिए पीएम मोदी ने कहा कि इन दिनों चैंपियंस ट्रॉफी चल रही है और हर तरफ क्रिकेट का माहौल है। क्रिकेट में सेंचुरी का रोमांच क्या होता है, ये तो हम सब भली-भांति जानते हैं। लेकिन आज मैं, आप सबसे क्रिकेट नहीं, बल्कि भारत ने स्पेस में जो शानदार सेंचुरी बनाई है उसकी बात करने वाला हूं। पीएम मोदी ने कहा,कि- पिछले महीने देश इसरो (ISRO) के 100वें रॉकेट की लॉचिंग की है। यह सिर्फ एक नंबर नहीं है, बल्कि इससे स्पेस साइंस में नित नई ऊंचाइयों को छूने के हमारे संकल्प का भी पता चलता है।

स्पेस सेक्टर में नारी शक्ति की भागीदारी बढ़ी – पीएम मोदी
मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि लॉन्च व्हिकल का निर्माण हो, चंद्रयान की सफलता हो, मंगलयान हो, आदित्य L-1 या फिर एक ही रॉकेट से, एक ही बार में, 104 सैटेलाइट को स्पेस में भेजने का अभूतपूर्व मिशन हो – इसरो (ISRO) की सफलताओं का दायरा काफी बड़ा रहा है। पिछले 10 सालों में ही करीब 460 सैटेलाइट लॉन्च की गई हैं। इसमें दूसरे देशों की भी बहुत सारी सैटेलाइट शामिल हैं। हाल के सालों की एक बड़ी बात ये भी रही है कि स्पेस साइंस की हमारी टीम में नारी-शक्ति की भागीदारी लगातार बढ़ रही है।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाएंगे – पीएम मोदी
मन की बात कार्यक्रम के 119वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आने वाले कुछ ही दिनों में हम ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ मनाने जा रहे हैं। हमारे बच्चों का, युवाओं की विज्ञान में दिलचस्पी और जुनून होना बहुत मायने रखता है। इसे लेकर मेरे पास एक विचार है। जिसे आप एक दिन वैज्ञानिक के रूप में कह सकते हैं। यानी, आप अपना एक दिन एक वैज्ञानिक के रूप में, बिताकर देखें। आप अपनी सुविधा के अनुसार, अपनी मर्जी के अनुसार, कोई भी दिन चुन सकते हैं।

AI सेक्टर में भारत ने तेजी से प्रगति की है – पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हाल ही में, मैं AI के एक बड़े सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पेरिस गया था। वहां दुनिया ने इस क्षेत्र में भारत की प्रगति की खूब सराहना की। हमारे देश के लोग आज AI का उपयोग किस-किस तरह से कर रहे हैं, इसके उदाहरण भी हमें देखने को मिल रहे हैं।

भारतीय संस्कृति में बेटियों का सम्मान सबसे ऊपर है – पीएम मोदी
मन की बात कार्यक्रम के 119वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगले महीने 8 मार्च को ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ है। यह हमारी नारी-शक्ति को नमन करने का एक विशेष अवसर होता है। देवी माहात्म्य में कहा गया है – विद्या : समस्ता: तव देवि भेदाः स्त्रीय: समस्ताः सकला जगत्सु। अर्थात सभी विद्याएं, देवी के ही विभिन्न स्वरूपों की अभिव्यक्ति हैं। जगत की समस्त नारी शक्ति में भी उनका ही प्रतिरूप है। हमारी संस्कृति में बेटियों का सम्मान सर्वोपरि रहा है।

मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए जुटी भीड़
दिल्ली हज समिति की अध्यक्ष कौसर जहां ने दिल्ली राज्य हज समिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। वहीं ओडिशा के अंगुल में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। उत्तराखंड के हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। इसके साथ ही दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना।

AI ने कर दिया कमाल-पीएम  मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि तेलंगाना में आदिलाबाद के सरकारी स्कूल के एक टीचर थोडासम कैलाश हैं। डिजिटल गीत-संगीत में उनकी दिलचस्पी हमारी कई ट्राइबल लैंग्वेज को बचाने में बहुत महत्वपूर्ण काम कर रही है। उन्होंने AI टूल्स की मदद से कोलामी भाषा में गाना compose कर कमाल कर दिया है। वे AI का उपयोग कोलामी के अलावा भी कई और भाषाओं में गीत तैयार करने के लिए कर रहे हैं। Social media पर उनके track हमारे आदिवासी भाई-बहनों को खूब पसंद आ रहे हैं।

मोटापा देश की बड़ी समस्या – पीएम मोदी
मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि देहरादून में राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के दौरान मैंने एक बहुत ही अहम विषय उठाया है। जिसने देश में एक नई चर्चा की शुरुआत की है – ये विषय ‘मोटापा’ है। एक फिट और स्वस्थ राष्ट्र बनने के लिए हमें मोटापे की समस्या से निपटना ही होगा। एक स्टडी के मुताबिक आज हर आठ में से एक व्यक्ति मोटापे की समस्या से परेशान है। खाने में तेल का कम उपयोग और मोटापे से निपटना यह केवल व्यक्तिगत पसंद नहीं है। बल्कि परिवार के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। खान-पान में तेल का अधिक इस्तेमाल दिल की बीमारी, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी ढ़ेर सारी बीमारियों की वजह बन सकता है।

बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्रों को पीएम मोदी ने दी बधाई
मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि- यह बोर्ड परीक्षा का समय है। मैं अपने युवा-साथियों यानी परीक्षा योद्धाओं को उनकी परीक्षाओं के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। आप बिना कोई तनाव लिए पूरी सकारात्मक भावना के साथ अपनी परीक्षाएं दीजिए। हर साल ‘परीक्षा पे चर्चा’ में हम अपने परीक्षा योद्धाओं से परीक्षाओं से जुड़े अलग-अलग विषयों पर बात करते हैं।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 777

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *