अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

साली का शादी से इनकार…नाराज देवर ने की भाभी की हत्या, फिर खुद भी गला काटा, 4 महीने पहले ही हुई थी शादी

खबर इंडिया की।मथुरा में बड़े भाई की साली ने शादी से मना किया, तो देवर ने अपनी भाभी को ही मार डाला। उसके बाद खुद का गला काटकर जान देने की कोशिश की। घरवालों ने दोनों को खून से लथपथ देखा तो फौरन एम्बुलेंस से अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया, जबकि देवर का इलाज चल रहा। उसकी हालत गंभीर बनी है।अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घरवालों से घटना के बारे में पूछताछ की। मामला रविवार को थाना नौहझील क्षेत्र का है।

 

अब विस्तार से पढ़िए…

कटैलिया बागई गांव में ज्वाला प्रसाद रहते हैं। उनके दो बेटे दीपक (23) और कालू (25) हैं। कालू की शादी 4 महीने पहले करिश्मा से बलदेव में सामूहिक विवाह समारोह में हुई थी। इस समारोह में दीपक भी गया था। वहां करिश्मा की कालू से और उसकी बहन की दीपक से शादी होनी थी। लेकिन, करिश्मा की बहन ने दीपक से शादी करने से इनकार कर दिया था। तभी से दीपक भाभी और उसके परिवारवालों से नाराज चल रहा था।

पहले लड़की की हत्या की, फिर खुद का गला काटा
रविवार दोपहर कालू और उसके पिता खेत पर थे। इसी दौरान दीपक का अपनी भाभी करिश्मा से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद गुस्से में उसने भाभी की हत्या कर दी। फिर ब्लेड से खुद का गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया।

एसएसपी बोले- सबूत मिटाने की कोशिश की गई
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया- दोपहर में अस्पताल से फोन आया था। बताया गया कि- एक युवक और युवती जख्मी हालत में अस्पताल लाए गए। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि युवक की हालत गंभीर है।

अस्पताल से सूचना मिलने पर घटनास्थल का निरीक्षण किया। घर जाकर देखा तो चूल्हे की राख से ब्लेड मिला। उस पर से खून के निशान साफ कर दिए गए थे। गद्दे धोकर छत पर सुखाए गए थे। ऐसा लग हो रहा है कि हत्या के बाद सबूत मिटाने का प्रयास किया गया। मृतक महिला आगरा की रहने वाली है। उसके घरवालों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Posts

1 of 885

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *