अपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

पति-बच्चों को छोड़ आशिक संग भागी महिला, फिर उसने भी दिया धोखा तो सड़क पर फूट-फूटकर रोई, वीडियो वायरल

खबर इंडिया की। उत्तर प्रदेश के मऊ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेम-प्रसंग ने हाईवोल्टेज ड्रामे का रूप ले लिया। यहां एक शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)


बताया जा रहा है कि महिला पहले से शादीशुदा थी, लेकिन वह अपने पति और परिवार को छोड़कर इस युवक के साथ लिव-इन रिलेशन में रहने लगी थी। महिला का आरोप है कि युवक ने उससे शादी का वादा किया था, जिसके भरोसे उसने अपना घर-परिवार छोड़ दिया।

कुछ समय तक दोनों साथ रहे, लेकिन फिर महिला को एक चौंकाने वाली सच्चाई का पता चला। उसे मालूम हुआ कि जिस युवक के साथ वह रह रही है, वह खुद पहले से शादीशुदा है। यह जानकर महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई।

इसके बाद महिला ने युवक को पकड़ लिया और बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों में विश्वास और धोखे को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

स्कूल जाने का कहकर घर से निकली लड़की, पार्क में बॉयफ्रेंड संग किस करती दिखी… वीडियो वायरल!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नाइट शिफ्ट से जल्दी घर लौटा पति, बिस्तर पर आशिक के संग थी पत्नी, फिर पति ने वीडियो बनाकर…

खबर इंडिया की. दूसरे प्रदेश में मेहनत मजदूरी करने गए पति को शायद अंदाज़ा भी नहीं…

1 of 800

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *