दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी से मिले सत्या नडेला: माइक्रोसॉफ्ट CEO ने दिल्ली में की मुलाकात, किया ये बड़ा ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी।भारतीय मूल के अमेरिकी सीईओ सत्या नडेला Satya Nadella ने भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. नई दिल्ली में हुई इस मुलाकात के दौरान माइक्रोसॉफ्ट सीईओ (Microsoft CEO) ने भारत में कंपनी के विस्तार और इन्वेस्टमेंट प्लान के बारे में विस्तार से चर्चा की. प्रमुख मुद्दों में एआई (AI), क्लाउड सर्विस से लेकर इनोवेशंस तक शामिल रहे. सोमवार को हुई इस मुलाकात के बाद सत्या नडेला ने एक्स पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया. तो वहीं PM Modi ने भी एक पोस्ट में इस मुलाकात में शामिल मुद्दों के बारे में बताया. इसके साथ ही मंगलवार सत्या नडेला ने देश में 3 अरब डॉलर के निवेश का ऐलान भी किया.

AI के तमाम पहलुओं पर चर्चा
माइक्रोसॉफ्ट के भारतीय मूल के सीईओ सत्या नडेला ने सोमवार को PM Modi के साथ मुलाकात कर भारत में कंपनी की निवेश योजनाओं और एआई के तमाम पहलुओं पर चर्चा की. उन्होंने भारत को AI सेक्टर में अग्रणी बनाने की दिशा में काम करने के लिए उत्सुकता व्यक्त की. Satya Nadella ने एक्स अकाउंट पर पीएम मोदी की सराहना की. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा,कि- आपके नेतृत्व के लिए धन्यवाद. हम भारत को AI First बनाने की हमारी प्रतिबद्धता और देश में हमारे लगातार विस्तार पर मिलकर काम करने के लिए उत्साहित हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस AI Platform बदलाव से हर भारतीय को लाभ मिल सके.पीएम नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,कि- आपसे मिलकर और भारत में माइक्रोसॉफ्ट के महत्वाकांक्षी विस्तार और निवेश योजनाओं के बारे में जानकर खुशी हुई. इस बैठक में इनोवेशन, तकनीक और एआई के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई.

1 करोड़ लोगों को AI ट्रेनिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात के बाद अगले दिन मंगलवार को अमेरिकी सीईओ सत्या नडेला ने बड़े ऐलान किए. उन्होंने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट साल 2030 तक भारत में करीब 1 करोड़ लोगों को एआई स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग (AI Training) देगी. सत्या नडेला ने आगे कहा कि भारत में शानदार गति है, जहां लोग मल्टी एजेंट तरह की तैनाती के लिए जोर दे रहे हैं.

भारत में 3 अरब डॉलर निवेश का ऐलान
Satya Nadella ने इसके साथ ही एक और बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि आईटी दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड, एआई क्षमता का विस्तार करने के लिए भारत में 3 अरब डॉलर का इन्वेस्टमेंट करेगी. इसके जरिए देश में क्लाउड और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार किया जाएगा. नडेला ने आगे कहा कि हम भारत में 3 अरब डॉलर अतिरिक्त लगाकर अब तक के सबसे बड़े विस्तार का ऐलान करते हुए वास्तव में बहुत उत्साहित हूं.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 781

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *