न्यूज़भारतहेडलाइंस

सांसद बने कौन-कौन से विधायक देंगे इस्तीफा, दो कांग्रेस तो दो आप के हैं विधायक, देखिए लिस्ट

उमाकांत त्रिपाठी।लोकसभा चुनाव में इस बार कई विधायकों ने भी जीत दर्ज की है. जीत के बाद अब वह विधायक पद से इस्तीफा देने वाले हैं. समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार (12 जून, 2024) को उत्तर प्रदेश की करहल विधानसभा सीट से रिजाइन कर दिया है. वह कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से भारी मतों से जीते हैं. उनसे पहले बीजेपी सांसद जितिन प्रसाद और सपा नेता अवधेश प्रसाद ने भी इस्तीफा दिया था. इनके बाद यूपी से सात और विधायक भी लोकसभा का चुनाव जीते हैं.कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के भी इस्तीफा देने की चर्चा है. उन्होंने केरल की वायनाड और यूपी की रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था और दोनों ही सीटों पर वह जीत गए. अभी उन्होंने फैसला नहीं किया है कि वह किस सीट पर रहेंगे और कौन सी सीट छोड़ेंगे. वैसे पिछली लोकसभा में वह वायनाड का प्रतिनिधित्व कर रहे थे. उनका कहना है कि वह दुविधा में हैं कि कौन सी सीट छोड़ें.

बीजेपी के जितिन प्रसाद को मोदी कैबिनेट में मिली जगह
बीजेपी के जितिन प्रसाद उत्तर प्रदेश सरकार में पीडब्ल्यूडी विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, लेकिन मोदी 3.0 कैबिनेट में जगह मिलने के बाद उन्होंने पद छोड़ दिया. केंद्र सरकार में उन्हें वाणिज्य-उद्योग राज्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली है. इसके साथ इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना तकनीकी का भी चार्ज मिला है. वहीं, अवधेश प्रसाद ने फैजाबाद के मिल्कीपुर सीट से इस्तीफा दे दिया है. इस बार वह फैजाबाद लोकसभा सीट पर विजयी हुए हैं.

यूपी के ये विधायक भी बने सांसदी
अंबेडकर नगर की कटेहरी विधानसभा सीट से सपा विधायक लालजी वर्मा, अलीगढ़ की खैर सीट से बीजेपी विधायक प्रवीण पटेल, मिर्जापुर जिले की मझवा से निषाद पार्टी के विधायक विनोद कुमार बिंद, मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट से सपा विधायक जियाउर रहमान बर्क, गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र से अतुल गर्ग, फूलपुर से बीजेपी विधायक प्रवीण पटेल और मीरापुर सीट से आरएलडी विधायक चंदन चौहान ने भी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है.

असम के कांग्रेस विधायक ने दिया इस्तीफा
असम से कांग्रेस के विधायक रकीबुल हुसैन ने मंगलवार (11 जून, 2024) को इस्तीफा दे दिया. लोकसभा चुनाव में उन्होंने बड़े मार्जिन से जीत हासिल की थी. वह लगातार पांच बार से नागांव जिले के समागुड़ी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. पार्टी ने लोकसभा में उन्हें धुबरी सीट से मैदान में उतारा था.

पंजाब में 20 जून तक चार विधायकों को देना होगा इस्तीफा
पंजाब में भी लोकसभा का चुनाव जीतने वाले चार विधायक 20 जून तक इस्तीफा दे सकते हैं. इनमें दो कांग्रेस और दो आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हैं. सुखजिंदर सिंह रंधावा गुरदासपुर से और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग लुधियाना से कांग्रेस के विधायक हैं. वहीं, संगरूर से सांसद बने आप के मंत्री गुरमीत सिंह बरनाला से विधायक हैं और होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र से जीतने वाले राज कुमार चब्बेवाल से विधायक हैं.

महाराष्ट्र के 7 विधायक भी बने सांसद
महाराष्ट्र के 13 विधायकों ने लोकसभा चुनाव लड़ा था, जिनमें से सात ही जीते हैं. जीतने वालों में 5 कांग्रेस और 2 एकनाथ शिंदे की शिवसेना से हैं, जबकि एक विधायक मौजूदा महाराष्ट्र सरकार में मंत्री है. कांग्रेस के विधायकों में कल्याण काले, प्रतिभा धनोरकर, बलवंत वानखेडे़, वर्षा गायकवाड़ और प्रणीती शिंदे हैं. वहीं, एकनाथ शिंदे की शिवसेना के संदीपन भूमरे और रविंद्र वायकर भी सांसद बने हैं. संदीपन भूमरे राज्य मंत्री की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *