खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल मोहल्ले के बीच खड़े होकर एक-दूसरे से मिलते नजर आ रहा है। वीडियो में दोनों बेहद करीब दिखाई दे रहे हैं और इसी दौरान किसी ने चुपके से उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।
View this post on Instagram
बताया जा रहा है कि यह क्लिप वायरल होने के बाद इंटरनेट पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स इसे निजी पल बताकर वीडियो बनाने वाले की आलोचना कर रहे हैं, जबकि कई लोग सार्वजनिक जगह पर इस तरह के व्यवहार को गलत ठहरा रहे हैं।
हालांकि वीडियो कहां का है और इसमें दिख रहे लोगों की पहचान क्या है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग लगातार इस पर कमेंट कर रहे हैं। फिलहाल मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।














