दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

बिल गेट्स-पीएम मोदी की मुलाकात: टेक, डेवलपमेंट और सहयोग पर हुई चर्चा, इन अहम मुद्दों पर भी हुई बात

उमाकांत त्रिपाठी।Bill Gates and Narendra Modi: भारत के लिए ये समय अमृतकाल का है. इस दौरान देश हर दिन नई उपलब्धियों को हासिल कर रहा है. ऐसे में देश को पूरी दुनिया से तमाम क्षेत्रों में बड़ी मदद मिल रही है. इसी क्रम में माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) कंपनी के मालिक और सह-संस्थापक बिल गेट्स (Bill Gates) ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ) से मुलाकात की. पीएम मोदी ने एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, कि-हमेशा की तरह, बिल गेट्स के साथ एक शानदार बैठक हुई. हमने आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य बनाने की दिशा में तकनीक, नवाचार और स्थिरता सहित विभिन्न मुद्दों पर बात की.

2047 के भारत पर चर्चा
बिल गेट्स ने पीएम मोदी से अपने मुलाकात के बाद कहा कि- उन्होंने पीएम मोदी के साथ भारत के विकास, विकसित भारत 2047 के मार्ग और स्वास्थ्य, कृषि, एआई और अन्य क्षेत्रों में प्रगति पर भी चर्चा की. बिल गेट्स ने पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीर को शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, कि-यह देखना प्रभावशाली है कि भारत में नवाचार स्थानीय और वैश्विक स्तर पर किस तरह से प्रगति को गति दे रहा है.

इन मुद्दों के साथ जेपी नड्डा से की मुलाकात
अपनी भारत यात्रा के दौरान, बिल गेट्स ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भी मुलाकात की. उन्होंने स्वास्थ्य और सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने में भारत सरकार और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के बीच चल रहे सहयोग की समीक्षा की. जेपी नड्डा ने भी इस मुलाकात को लेकर एक्स पर लिखा. बिल गेट्स ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के साथ भी चर्चा की, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और रोजगार के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे मुद्दे अहम रहे.

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 914

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *